Hindi Newsकरियर न्यूज़MPPSC Assistant Professor Result 2025 released at mppsc.mp.gov.in for Sociology, Geography, pdf download direct link
MPPSC Assistant Professor Result 2025: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट mppsc.gov.in पर जारी, Direct Link

MPPSC Assistant Professor Result 2025: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट mppsc.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

MPPSC Assistant Professor Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज 28 अक्टूबर, 2025 को MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2025 सोशयोलाॅजी और भूगोल विषयों के लिए जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Tue, 28 Oct 2025 06:48 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MPPSC Assistant Professor Result, Direct Link: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आज 28 अक्टूबर, 2025 को MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परिणाम 2025 सोशयोलाॅजी और भूगोल विषयों के लिए जारी कर दिया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट सोशयोलाॅजी और भूगोल विषय के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 92 सोशयोलाॅजी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग द्वारा इंटरव्यू के लिए 337 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती के लिए, सहायक प्राध्यापक (सोशयोलाॅजी) परीक्षा-2024 का आयोजन 01 जून 2025 को किया गया था।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 96 भूगोल असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग द्वारा इंटरव्यू के लिए 351 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती के लिए, सहायक प्राध्यापक (भूगोल) परीक्षा-2024 का आयोजन 01 जून 2025 को किया गया था।

MPPSC Assistant Professor Result 2025: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2025 सोशयोलाॅजी और भूगोल कैसे डाउनलोड करें?

जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको MPPSC Assistant Professor Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर सोशयोलाॅजी और भूगोल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर सोशयोलाॅजी और भूगोल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।