MP ADPO Vacancy 2026: डीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई है लास्ट डेट; जानें योग्यता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित की है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

MPPSC PCS Vacancy

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लॉ में ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer- ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार पहले किसी भी वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें एक बार फिर आवेदन करने का मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कब तक करें आवदेन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित की है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि (Law) में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा निर्धारित अन्य सभी पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: आयोग के नियमों के अनुसार 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर तय की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को छूट: मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार SC, ST, OBC, EWS और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन?

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) सहित अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी नियमानुसार मिलेगा।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवार: 250 रुपये

मध्य प्रदेश के बाहर के सभी उम्मीदवार: 500 रुपये

भुगतान का माध्यम: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए Online Application या Registration लिंक पर क्लिक करें।

3. मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

5. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

7. सभी जानकारियां एक बार जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

8. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।