Hindi Newsकरियर न्यूज़mppkvvcl recruitment 2025 26 10th pass line attendant lineman jobs madhya pradesh
10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में 2700 पद खाली; न चूकें मौका

10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में 2700 पद खाली; न चूकें मौका

संक्षेप:

मध्य प्रदेश में 10वीं पास युवाओं के लिए बिजली विभाग ने रिकॉर्ड भर्ती निकाली है। स्थायी सरकारी नौकरी और सम्मानजनक वेतन पाने का यह बेहतरीन अवसर है।

Dec 21, 2025 05:23 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीकेवीवीसीएल) ने भर्ती वर्ष 2025 26 के तहत कुल 4009 पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली भर्ती लाइन अटेंडेंट / लाइनमैन के 2700 पदों की है, जो सीधे तौर पर 10वीं पास और आईटीआई किए हुए उम्मीदवारों के लिए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद स्थायी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। बिजली वितरण कंपनी में लाइन अटेंडेंट की भूमिका न सिर्फ स्थिर करियर देती है, बल्कि समय के साथ प्रमोशन और विभागीय लाभ भी सुनिश्चित करती है।

कौन कर सकता है आवेदन

लाइन अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी बताया गया है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि मध्य प्रदेश के स्थानीय उम्मीदवारों, महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

क्या मिलेगा वेतन

एमपीपीकेवीवीसीएल में लाइन अटेंडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से शुरू होने वाला वेतन मिलेगा। इसके अलावा समय समय पर महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस तरह यह नौकरी न सिर्फ रोजगार देती है, बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

क्या है आवेदन की तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है। सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के लिए 600 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

10वीं पास उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा संभावित रूप से मार्च 2026 में आयोजित की जा सकती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को mpwz.co.in वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।