MPharma : डीडीयू में शुरू होगा एमफार्मा, PCI से मंजूरी, पहले से चल रहे BPharma व DPharma कोर्स

Mar 04, 2026 08:22 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

डीडीयू में नए सत्र से एमफार्म की पढ़ाई को पीसीआई से मंजूरी मिल गई है। कोर्स शुरू होने से पूर्वांचल के छात्रों को राहत मिलेगी। डीफार्म एवं बीफार्म कार्यक्रमों का संचालन पहले से हो रहा है।

MPharma : डीडीयू में शुरू होगा एमफार्मा, PCI से मंजूरी, पहले से चल रहे BPharma व DPharma कोर्स

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय भेषजी परिषद (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया-पीसीआई) की ओर से विवि के एमफार्म पाठ्यक्रम को मंजूरी दी है। सत्र 2026-27 से यह पाठ्यक्रम डीडीयू में शुरू किया जाएगा। पीसीआई की ओर से जारी निर्णय के अनुसार, विश्वविद्यालय को एमफार्म (फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं फार्मास्यूटिक्स) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। साथ ही परिषद ने नियमानुसार शिक्षण, गैर-शिक्षण एवं तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति तथा एईबीएएस पोर्टल पर आवश्यक विवरण उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए हैं। यह स्वीकृति पूर्वांचल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें उच्चस्तरीय फॉर्मेसी शिक्षा एवं शोध के लिए महानगरों या अन्य राज्यों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमफार्म कार्यक्रम प्रारंभ होने से क्षेत्र में औषधीय अनुसंधान, दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा फार्मास्यूटिकल उद्योग से जुड़ी संभावनाओं को नई गति मिलेगी।

फार्मेसी शिक्षा का केंद्र बनकर उभरेगा डीडीयू : कुलपति

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय पहले से ही डीफार्म एवं बीफार्म कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रहा है तथा हाल ही में फार्मेसी विषय में पीएचडी का भी शुभारम्भ हुआ है। एमफार्म की स्वीकृति से अब शिक्षण से लेकर उच्चस्तरीय शोध तक की समग्र शैक्षणिक श्रृंखला विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डीडीयू न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा एवं नवाचार का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।