मध्य प्रदेश ग्रुप-3 भर्ती के 1700 पदों पर आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू, 27 अक्टूबर तक फिर से भरें ऑनलाइन फॉर्म

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब-इंजीनियर और टेक्नीशियन के कुल 1700 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 से 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Sub Engineer Recruitment 2026
मध्य प्रदेश ग्रुप-3 भर्ती 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत सब-इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, लेबोरेटरी टेक्नीशियन और अन्य संबंधित तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एक और सुनहरा अवसर दिया है, जो पहले किसी कारणवश अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। अब यह भर्ती कुल 1,700 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

MPESB द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की नई विंडो 13 अक्टूबर 2026 से फिर से खुल जाएगी। योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। भरे गए आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव या सुधार करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तय की गई है। ध्यान रहे कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म सफलता से भर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

पात्रता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: संबंधित ट्रेड (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए आईटीआई (ITI) या संबंधित विषय में डिग्री भी मांगी गई है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए तय की गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित (General) एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र + पोर्टल शुल्क (कुल लगभग 560 रुपये)

SC / ST / OBC / PwD (केवल MP के मूल निवासी): 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र + पोर्टल शुल्क (कुल लगभग 310 रुपये)

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित इंजीनियरिंग विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए "Group-03 Combined Recruitment Examination 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें।

4. आवेदन फॉर्म में सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत डिटल्स दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

5. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सब-इंजीनियर व टेक्नीशियन के 1700 पदों पर आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू