MP Police Constable Final Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link
- Madhya Pradesh Police Constable Result 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 12 मार्च 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

Madhya Pradesh Police Constable Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 12 मार्च 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7411 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 के बीच किया गया था।
MPESB Police Constable Bharti Result: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको Final Result- Police Constable Recruitment Test-2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
6. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।
7. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
8. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
MPESB Police Constable Bharti Result Direct Link
उम्मीदवार अपने रिजल्ट में ये जानकारियां जरूर चेक करें-
1. उम्मीदवार का अपना
2. उम्मीदवार की जन्मतिथि
3. उम्मीदवार के माता-पिता का नाम
4. रिजल्ट स्टेट्स
5. परीक्षा का नाम
6. परीक्षा का कुल अंक
7. परीक्षा में प्राप्त अंक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।