
MPESB MP Police SI Admit Card : एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link
MPESB MP Police SI Admit Card : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB MP Police SI Admit Card : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
Direct Link
प्रीलिम्स पैटर्न
प्रीलिम्स एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी। पीईटी में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मेन्स में एक तिहाई अंक की होगी।
इन विषयों से आएंगे प्रश्न
(एक) हिन्दी भाषायी बोध;
(दो) अंग्रेजी भाषायी बोध;
(तीन) विश्लेषणात्मक क्षमता;
(चार) इतिहास;
(पाँच) भूगोल;
(छ:) विज्ञान;
(सात) नागरिक शास्त्र;
(आठ) बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान;
(नौ) तर्कशक्ति;
(दस) करेंट अफेयर्स
प्रीलिम्स परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें कुल 100 अंक के मल्टीपल चॉइस सवाल आएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मेन्स एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होंगे। हर सेक्शन 150 अंकों का होगा। इस तरह कुल 600 अंक होंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे।
फिजिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट में 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें दौड़, कूद और गोला फेंक होंगे। 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे। इंटरव्यू 50 अंको का होगा।
चयन
प्री, मेन्स व फिजिकल टेस्ट। प्रारंभिक परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी। प्री में सफल होने पर मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी। अंत में इंटरव्यू होगा।
MP Police SI Admit Card 2025: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए सब इंस्पेक्टर सूबेदार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




