MPESB MP Constable Bharti : एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से, 12वीं पास करें एप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • MPESB MP Constable Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल के कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MPESB MP Constable Bharti

MPESB MP Constable Bharti 2024: मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक यानी एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आज 15 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल के कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों में 72 पद अनारक्षित हैं। 26 पद ईडब्ल्यूएस, 75 पद ओबीसी, 36 पद एससी और 44 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx पर जाकर 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन 15 फरवरी से 8 मार्च के बीच कर सकेंगे।

एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2025 को प्रस्तावित है। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।

योग्यता - किसी भी विषय में 12वीं पास।

संभावित आयु सीमा (पिछली भर्ती के आधार पर)- 18 से 33 वर्ष। एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग और जनरल वर्गों की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 01.01.2024 से होगी।

संभावित कद-काठी संबंधी योग्यता

पुरुष उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 167.5 सेमी हो। पुरुष उम्मीदवार की छाती कम से कम 81 सेमी चौड़ी हो। छाती 5 सेमी फुलाव के साथ 86 सेमी हो।

महिला उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी हो।

लिखित परीक्षा का स्तर 10वीं का होगा

1. सामान्य व तार्किक ज्ञान- 40 अंक

2. बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि - 30 अंक

3. विज्ञान एवं सरल अंक गणित -30 अंक

- आवेदकों को विभिन्न पदों के लिए एक ही आवेदन देना है।

आवेदन में शरीर के स्थायी चिन्ह, परीक्षा के समय दिखाए जाने वाले फोटो पहचान पत्र की डिटेल्स और क्रमांक अनिवार्य रूप से डालना होगा।

- - ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए E-mail ID होना अनिवार्य है क्योंकि भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र से संबंधित समस्त जानकारी E-mail पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ये डॉक्यूमेंट करने होंगे अपलोड

- कलर फोटो, हस्ताक्षर और स्वयं की हस्तलिपी को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

- एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अपना जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

देखें विस्तृत नोटिफिकेशन

वेतनमान - 19500-62000

परीक्षा शहर : बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन।

आवेदन फीस - अनारक्षित - 500 रुपये

एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग - 250 रुपये

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।