MP Board 10th 12th Result 2026 check Result: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आज 15 अप्रैल 2026 का एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया गया। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in व mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2026 check Result: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आज 15 अप्रैल 2026 का एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया गया। एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 'समत्व भवन' में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। परीक्षा में शामिल करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in व mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को Roll Number की जरूरत पड़ेगी। MPBSE MP Board Result 2026 Live Updates

मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया गया था। तो वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक बोर्ड की ओर से किया गया था।

एमपी रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड 2026 रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल लिंक पर अपना परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए अपने डिटेल्स दर्ज करनी होगी। एमपी बोर्ड 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर आपको निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे:

एमपी बोर्ड रोल नंबर

एमपीबीएसई आवेदन संख्या

ये जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी गई होगी।

मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 किन वेबसाइटों पर देखें

- mpbse.mponline.gov.in

- mpresults.nic.in

www.digilocker.gov.in

- mpbse.nic.in

- livehindustan.com

रिजल्ट चेक करने के 4 आसान स्टेप्स:

आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in व mpresults.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर चमक रहे 'Class 10th 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।

4. 'View Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पास होने के लिए हर पेपर में इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करना जरूरी होता है। यदि कोई विद्यार्थी दो से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी नंबर लाने में असफल रहता है, तो उसे परीक्षा में फेल माना जाता है।

जानिए अब कब होगी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दूसरी परीक्षा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दूसरी मुख्य परीक्षा 7 मई 2026 से आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा उन हजारों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं या कुछ विषयों में फेल हो गए हैं। 10वीं और 12वीं के वे सभी छात्र जो फेल हुए हैं या जो अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से या अपने स्कूल के जरिए इस परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।