MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस सप्ताह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम की तिथि व समय की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि रिजल्ट का काम फाइनल स्टेज में हैं। एमपी बोर्ड का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से सत्र 2024-25 के लिए 10वीं के बोर्ड एग्जाम का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च तक एवं 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च करवाया गया था। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 12वीं क्लास में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वहीं 10वीं कक्षा में 953777 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। स्टूडेंट्स एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी पास हुए थे।
यहां अभी से रजिस्ट्रेशन करें, रिजल्ट घोषित होने पर आपको मोबाइल पर मिलेगा-एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक
29 Apr 2025, 05:22:18 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कितने स्टूडेंट्स 10वीं में क्या -क्या डिविजन आई
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल बता दें कि पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, इनमें से 305067 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन में पास हुए थे। इसके अलावा सेकेंड डिविजन में 169863 परीक्षार्थी एवं थर्ड डिविजन में 2145 छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
29 Apr 2025, 01:08:59 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: क्या इस बार बढ़ेंगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: क्या इस बार बढ़ेंगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट कितना आएगा, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, पिछले साल की बात करें तो पिछले साल बता दें कि पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं 12वीं पास करने वाल छात्रों का पास प्रतिशत 64.49 प्रतिशत था।
29 Apr 2025, 12:18:07 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: यहां से पढ़ पाएंगे रिजल्ट पर अपडेट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट की लिस्ट ये हैं. यहां आप आसानी से रिजल्ट पर अपडेट पढ़ सकते हैं।- mpbse.nic.in mpresults.nic.in mpbse.mponline.gov.in
29 Apr 2025, 12:02:25 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: रिजल्ट पर क्या है अपडेट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कहा जा रहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट को तैयार करने का काम फाइनल स्टेज में हैं। अब जल्द ही नतीजे जारी होने की तारीख आएगी।
29 Apr 2025, 10:35:43 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: 12वीं क्लास का पिछले 5 सालों का रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: 12वीं क्लास का पिछले 5 सालों का रिजल्ट
साल - कुल पास
2024- 64.49%
2023- 55.28%
2022- 72.72%
2021- 100%
2020- 68.81%
29 Apr 2025, 09:26:31 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: MPBSE 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी करेगा
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी करेगा। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष के साथ अतिथि होंगे। नतीजे mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होंगे
29 Apr 2025, 08:41:12 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates:: एमपी बोर्ड के रिजल्ट कब जारी हो सकते हैं
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
29 Apr 2025, 07:33:31 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल शामिल हुए थे 18 लाख स्टूडेंट्स
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल 10वीं-12वीं की परीक्षा 18.22 लाख स्टूडेंट ने दी थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 9 लाख 65 हजार छात्र शामिल हुए थे। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
29 Apr 2025, 06:40:42 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कब हुए थे एमपी बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 जबकि प्राइवेट छात्रों के 27 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक होंगे।
28 Apr 2025, 08:49:38 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में कितने फीसदी छात्र पास हुए थे?
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी छात्र पास हुए थे।
28 Apr 2025, 08:08:15 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं में कितने फीसदी छात्र पास हुए थे?
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
28 Apr 2025, 06:47:33 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 लिंक (MP Board HSC Result 2024) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। 12वीं वाले HSSC लिंक पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2025 विंडो पर ले जाएगा।
- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।
28 Apr 2025, 06:14:53 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कब से कब तक हुई थी परीक्षा
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: इस साल एमपी बोर्ड एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी।
28 Apr 2025, 05:49:32 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद रीचेकिंग का मौका
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के बाद 10वीं 12वीं के जो छात्र अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।
28 Apr 2025, 05:20:02 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: मोबाइल ऐप से कैसे एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: मोबाइल ऐप से कैसे एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे
सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें।
फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
28 Apr 2025, 04:39:41 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- livehindustan.com
28 Apr 2025, 04:03:35 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: मार्च में खत्म हुईं एमपी बोर्ड परीक्षाएं
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 और इंटर की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच होनी निर्धारित की गई। परीक्षा के नतीजे अप्रैल/मई 2025 में जारी होने की संभावना है।
28 Apr 2025, 03:28:57 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मोबाइल से कैसे चेक करें
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। अपना कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलेगा। इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इन्हें डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
- इसके अलावा मोबाइल पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी उस पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
28 Apr 2025, 03:12:59 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: रिजल्ट चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दो चीजों की जरूरत होगी। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखें, जिससे बिना परेशानी आप नतीजे चेक कर सकें।
28 Apr 2025, 02:19:26 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जारी किया जाएगा। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
28 Apr 2025, 01:49:00 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 24 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का पासिंग पर्सेंटेज 58.12% था वहीं 12वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 64.48% दर्ज किया गया था।
28 Apr 2025, 01:33:42 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। यह उत्तीर्ण मानदंड कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है। mpresults.nic.in , mpbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा।
28 Apr 2025, 01:23:37 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कब कब आया एमपी बोर्ड रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट
2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024
2023 25 मई 2023 25 मई 2023
2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022
2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021
2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020
28 Apr 2025, 12:57:59 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल एमपी बोर्ड के 10वीं टॉपर्स कौन थे?
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल एमपी बोर्ड के 10वीं टॉपर्स के नाम
1. अनुष्का अग्रवाल - 495 अंक (रैंक -1)
2. रेखा रेबारी - 493 अंक (रैंक -2)
3. इश्मिता तोमर - 493 अंक (रैंक -2)
4. स्नेहा पटेल - 493 अंक (रैंक-2)
5. सौरभ सिंह - 492 अंक (रैंक-3)
28 Apr 2025, 12:02:40 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल कौन से 12वीं कॅामर्स के टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल मुस्कान दांगी ने 493 अंक प्राप्त कर कॅामर्स स्ट्रीम में टॅाप किया था। दूसरा स्थान गरिमा जैन और गोरी जायसवाल को प्राप्त हुआ था। उन्हें 482 अंक प्राप्त हुए थे। तीसरा स्थान पर फाल्गुनी पवार रहीं। उन्हें 481 अंक प्राप्त हुए थे।
28 Apr 2025, 11:58:12 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल कौन से 12वीं साइंस के टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल सना अंजुम खान ने 487 अंक लाकर टॅाप किया था। दूसरे स्थान परीक्षा राजपूत ने हासिल किया था। उन्हें 486 अंक प्राप्त हुए थे। वहीं तीसरा स्थान मेहर कुरेशी को मिला था। उन्होंने 485 अंक प्राप्त किए थे।
28 Apr 2025, 11:19:15 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल कौन से 12वीं आर्ट्स के टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: पिछले साल शाजापुर के जयंत यादव स्ट्रीम में एमपी 12वीं बोर्ड के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स में दूसरे नंबर पर कुलदीप मेवाड़ा के 500 में 486 अंक और तीसरे नंबर पर निशा भारती के 484 अंक थे।
28 Apr 2025, 10:54:22 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कब माने जाएंगे फेल
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10th 12th की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे, इससे कम अंक माने पर फेल माने जाएंगे। अगर आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा देना होगी। वहीं अगर दो से अधिक विषयों में आपके न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंट्स फेल माने जाएंगे।
28 Apr 2025, 10:42:23 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: कब से कब तक हुईं थीं एमपी बोर्ड की परीक्षाएं
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गईं थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तकरीबन पूरा हो चुका है। अब नतीजों के जारी होने का समय है। जल्द ही बोर्ड रिजल्ट घोषित होने की तारीख की घोषणा करेगा।
28 Apr 2025, 08:35:51 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: रिजल्ट को चेक करने के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें
MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: रिजल्ट को चेक करने के लिए
mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, या mpbse.mponline.gov.in पर भरोसा करें। स्टूडेंट्स को किसी भी भ्रम या गलत सूचना से बचने के लिए, रिजल्ट अपडेट के लिए केवल इन विश्वसनीय स्रोतों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
28 Apr 2025, 06:02:36 AM IST
MP Board 10th, 12th Result 2025 Live: इस तरह आसानी से चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट
MP Board 10th, 12th Result 2025 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।
इसके बाद 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।