MPBSE MP Board Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MPBSE MP Board Date Sheet 2026 , 10th 12th Time Table : एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी।

MPBSE MP Board Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

MPBSE MP Board Date Sheet 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं का पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

MP Board 10th Time Table 2026 : एमपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

11 फरवरी हिंदी

13 फरवरी उर्दू

14 फरवरी NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

17 फरवरी अंग्रेजी

19 फरवरी संस्कृत

20 फरवरी मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी

24 फरवरी गणित

27 फरवरी विज्ञान

2 मार्च सामाजिक विज्ञान

MP Board 12th Time Table 2026: यहां देखें हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

7 फरवरी हिंदी

9 फरवरी उर्दू, मराठी

13 फरवरी भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि

14 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज

16 फरवरी संस्कृत

17 फरवरी ड्राइंग एंड डिजाइन

18 फरवरी रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि

19 फरवरी मनोविज्ञान

20 फरवरी NSQF, शारीरिक शिक्षा

21 फरवरी कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी

23 फरवरी जीवविज्ञान

25 फरवरी गणित

26 फरवरी राजनीति शास्त्र

27 फरवरी इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस

2 मार्च समाज शास्त्र

3 मार्च भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि

एमपी बोर्ड डेटशीट 2026 डाउनलोड पीडीएफ (MP Board 10th 12th Datesheet 2026 Download pdf )

दोनों ही परीक्षाओं में 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.53 लाख और 12वीं के 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

डीपीएसई प्रथम वर्ष परीक्षा 10 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। द्वितीय वर्ष के लिए भी समय यही होगा। परीक्षा का आयोजन 11, 14, 17 और 19 फरवरी को होगा।

एग्जाम गाइडलाइंस

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कार्यक्रम में यदि शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित केंद्रों पर होंगी।

सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 8:30 बजे तक कक्ष में बैठना होगा।

प्रश्न पत्र वितरण समय- सुबह 8:50 बजे, उत्तर पुस्तिका वितरण- सुबह 8:55 बजे।

जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी सूचना संबंधित माध्यमों से दी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।