MP Board 12th Arts Toppers List 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में श्रुति और आकाश का डंका, पूरे राज्य में आए अव्वल
MPBSE MP Board 12th Arts Toppers List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे घोषित हो गए हैं। मुरैना की श्रुति तोमर और छतरपुर के आकाश अहिरवार ने 489 अंक लाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

MPBSE MP Board 12th Arts Toppers List 2026: इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गईं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यहां देखें - एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे। जैसे ही परीक्षा परिणाम सामने आए, पूरे प्रदेश में खुशी और जश्न का माहौल छा गया। खासकर उन छात्र-छात्राओं के घरों में जहां बच्चों की दिन-रात की मेहनत रंग लाई है। कला समूह यानी आर्ट्स संकाय के नतीजों पर नजर डालें तो इस बार भी छोटे शहरों और कस्बों के बच्चों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में पहला मुकाम एक नहीं बल्कि दो होनहारों ने हासिल किया है। मुरैना जिले की द्रोण अकादमी की छात्रा श्रुति तोमर और छतरपुर के शासकीय महाराजा बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र आकाश अहिरवार ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इन दोनों ही होनहारों ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं।
छतरपुर जिले बच्चों का गजब प्रदर्शन
अगर हम मेरिट लिस्ट को थोड़ा और बारीकी से देखें, तो पता चलता है कि छतरपुर जिले के बच्चों ने आर्ट्स में गजब का प्रदर्शन किया है। दूसरे नंबर पर भी छतरपुर के उसी एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा मुस्कान रावत रही हैं, जिन्होंने 488 अंक पाए हैं मुस्कान के साथ-साथ रीवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पनवार के छात्र आदित्य चतुर्वेदी ने भी 488 अंकों के साथ दूसरा स्थान साझा किया है।
इन छात्रों का भी जलवा
तीसरे स्थान पर शिवपुरी के आदर्श बंधु स्कूल की दीप्ति रावत ने 487 अंकों के साथ कब्जा जमाया है। वहीं, चौथे स्थान पर फिर से छतरपुर के शासकीय महाराजा उत्कृष्ट विद्यालय के दो छात्रों- धीरेन्द्र सिंह बुंदेला और नीरज कुशवाहा का नाम है, जिन्होंने 486-486 अंक बटोरे हैं।
पांचवें नंबर पर उज्जैन की ज्योति यादव (485 अंक) रहीं। वहीं छटवें स्थान पर मुरैना की शीतल यादव, गुना की गायत्री राजपूत और कृष्णा धाकड़, छतरपुर के हर्ष रावत और दमोह की निधि कुर्मी ने 484 अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


