एमपी बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा के नतीजे जल्द, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे देख सकेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करके सीधे अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा के नतीजे जल्द, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे देख सकेंगे

MPBSE mp board 10th supplementary result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री और अंक सुधार) के नतीजे जल्द घोषित कर सकता हैं। नतीजे पूरी तरह से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसलिए आपको अपने स्कूल या किसी साइबर कैफे के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।

अपना स्कोरकार्ड देखने से पहले एक जरूरी काम यह करें कि अपना 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अपने पास रख लें। रिजल्ट पोर्टल पर आपको मुख्य रूप से दो चीजों की जरूरत पड़ेगी, पहला आपका रोल नंबर और दूसरा आपका आवेदन क्रमांक। इन दोनों के बिना सिस्टम आपका रिजल्ट नहीं दिखाएगा। इसलिए इन्हें पहले से निकालकर सामने रख लें ताकि बेवजह की हड़बड़ी और तनाव से बचा जा सके।

इन आसान और सीधे स्टेप्स से चेक करें 10वीं का रिजल्ट

अगर आप सोच रहे हैं कि रिजल्ट कैसे देखा जाए, तो हम आपको सबसे आसान तरीका बता रहे हैं। बस नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें -

सबसे पहले अपने इंटरनेट ब्राउजर में एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in टाइप करके ओपन करें।

होमपेज पर आपको एक चमकता हुआ लिंक दिखेगा जिस पर 'MPBSE Class 10th 2nd Exam Result 2026' या सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिखा होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहां दी गई खाली जगह में अपना 10वीं का रोल नंबर डालें।

इसके ठीक नीचे वाले बॉक्स में अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) सावधानी से भरें।

सारी जानकारी सही भरने के बाद नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।

कुछ ही सेकंड में आपका 10वीं कक्षा का पूरा रिजल्ट और विषयवार नंबर आपकी स्क्रीन पर होंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।