पिछली बार की एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, जिसका 500 में से 500 था स्कोर

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पिछले साल की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में है।

पिछली बार की एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, जिसका 500 में से 500 था स्कोर

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पिछले साल की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। साल 2025 में सिंगरौली की प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उनकी मेहनत और स्मार्ट पढ़ाई की कहानी छात्रों के लिए प्रेरणा रही है।

सभी विषयों में लगभग पूरे अंक

प्रज्ञा जायसवाल ने इंग्लिश, हिंदी, गणित, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस सहित कुल 6 विषयों में परीक्षा दी थी। उन्होंने पांच विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। केवल सोशल साइंस में थ्योरी के 97 अंक आए, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन के बाद उनका कुल स्कोर 500 में से 500 बन गया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास थी, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में पूरे अंक लाना काफी मुश्किल माना जाता है।

पढ़ाई का तरीका था अलग

प्रज्ञा ने घंटों के हिसाब से नहीं, बल्कि टॉपिक के हिसाब से पढ़ाई की। हर दिन वे एक निश्चित टार्गेट तय करती थीं कि आज कौन-कौन से टॉपिक्स पूरे करने हैं। रोजाना औसतन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका फोकस रटने पर नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर था। वे कहती हैं कि जब तक कोई टॉपिक अच्छे से समझ ना आए, तब तक आगे नहीं बढ़ती थीं।

समय प्रबंधन और अनुशासन

प्रज्ञा की सफलता का सबसे बड़ा राज था उनका अनुशासन। वे सुबह जल्दी उठती थीं और पढ़ाई का समय निश्चित रखती थीं। पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेती थीं ताकि मन थका ना हो। उन्होंने कभी आखिरी समय में पढ़ाई नहीं की। पूरे साल लगातार मेहनत करने की वजह से परीक्षा के समय उन्हें किसी तरह का स्ट्रेस नहीं था।

प्रज्ञा की कहानी 10वीं की बोर्ड रीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी प्रेरणा है। वे कहती हैं - 'रटने की बजाय समझकर पढ़ना चाहिए, रोजाना छोटा टार्गेट बनाएं और समय का सही उपयोग करें।' अगर आप भी टॉपर बनना चाहते हैं, तो लगातार मेहनत, स्मार्ट प्लानिंग और सकारात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।