MPBSE MP Board Result Link: एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर जारी, Roll Number से करें चेक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link: एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Result Link: एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर जारी, Roll Number से करें चेक

mpbse.mponline.gov.in, MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने कक्षा 10वीं के उन हजारों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है जो अपनी मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार करना चाहते थे या किसी वजह से असफल हो गए थे। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर ‘हाई स्कूल सेकंड एग्जामिनेशन 2026’ का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बदली हुई नीति के तहत आयोजित हुई परीक्षा

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने अब पुरानी सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और उसकी जगह 'सेकंड एग्जामिनेशन' यानी दूसरी मुख्य परीक्षा का मॉडल लागू किया है। इस नई नीति का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे, अनुपस्थित रहे थे, या अपने कम अंकों से नाखुश थे, उन्हें अपने साल को बर्बाद होने से बचाने का एक और सुनहरा मौका मिला। इस साल एमपी बोर्ड की यह दूसरी मुख्य परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को जारी हुए मुख्य परीक्षा के परिणाम में करीब 73.42 प्रतिशत नियमित छात्र पास हुए थे, जबकि 2,89,693 छात्र सफल नहीं हो पाए थे, जिनके लिए इस परीक्षा का आयोजन दोबारा किया गया था।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

बोर्ड के नियमानुसार, इस दूसरी मुख्य परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल योग में भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल वही छात्र सफल माने जाएंगे जो इस पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करेंगे। जो छात्र इस परीक्षा को पास कर लेंगे, वे बिना किसी देरी के कक्षा 11वीं में अपनी पसंद की स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) चुनकर आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकेंगे।

MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link

रिजल्ट कैसे और कहां चेक करें?

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं:

mpbse.mponline.gov.in

result.mponline.gov.in

mpbse.nic.in

रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें-

  1. सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "Class 10 Second Exam Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो खुलेगी, वहां अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लिकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।