MP Board 10th Result 2026 Roll Number wise: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 73.42% छात्र हुए पास, टॉपर्स लिस्ट

Apr 15, 2026 01:19 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Mpbse Mp Board 10th Result 2026 Direct Link: एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया।

MP Board 10th Result 2026 Roll Number wise: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 73.42% छात्र हुए पास, टॉपर्स लिस्ट

MPBSE Class 10th Result 2026 Link, mpbse.mponline.gov.in: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 15 अप्रैल 2026 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 यहां देखें। कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा। MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-

1. प्रतिभा सिंह - 499/500 रैंक 1

2. अक्षरा घोडेश्र्वर- 498/500 रैंक 2

3. अभय गुप्ता- 498/500 रैंक 2

4. योगेन्द्र सिंह- 497/500 रैंक 3

5. अनन्या वर्मा- 497/500 रैंक 3

6. शिवम बोपचे- 497/500 रैंक 3

7. अर्जुन सिंह - 497/500 रैंक 3

8. अवनीश कुमार - 497/500 रैंक 3

9. हिमांशी धाकड़- 497/500 रैंक 3

10. निकिता फरकासे- 497/500 रैंक 3

कैसा रहा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

मेरिट लिस्ट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। जिलावार प्रदर्शन में अनूपपुर 93.85% के साथ पहले स्थान पर रहा। जिलावार परिणाम में अनूपपुर 93.85% के साथ पहले और आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।इस वर्ष पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा का प्रावधान किया गया है। मुख्य परीक्षा में फेल, अनुपस्थित या अंक सुधारने वाले छात्र 7 मई 2026 से होने वाली इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कुल 2,89,693 छात्र फेल घोषित किए गए हैं, जबकि परीक्षा के दौरान 47 नकल के मामले सामने आए।

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एमपी बोर्ड की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स

स्टूडेंट का नाम

माता का नाम

पिता का नाम

स्कूल कोड

स्कूल का नाम

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

कुल प्राप्त अंक

ग्रेड/पासिंग डिविजन

रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।