एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 : बीते चार सालों में कैसा रहा रिजल्ट, क्या टूटेगा रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) इस बार 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) इस बार 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटा हुआ है। विभाग का कहना है कि रिजल्ट से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट आते ही छात्रों को सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर '10वीं एग्जाम रिजल्ट 2026' का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर भरना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर रख लें, क्योंकि बाद में वेबसाइट पर लोड ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है।
बीते चार सालों में रिजल्ट का ट्रेंड
एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में पिछले सालों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2021 में जनरल प्रमोशन की वजह से पास प्रतिशत 100% रहा था। लेकिन 2022 में यह गिरकर 59.54 फीसदी पर आ गया। 2023 में थोड़ा सुधार हुआ और पास प्रतिशत 63.29% पहुंचा। 2024 में फिर गिरावट दर्ज की गई और रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा। सबसे बड़ी छलांग 2025 में दिखी, जब पास प्रतिशत 76.22% तक पहुंच गया। इस साल छात्राओं ने फिर बेहतर प्रदर्शन किया। उनका पास प्रतिशत 79.27% रहा, जबकि छात्रों का 73.21% रहा।
एमपी बोर्ड की इस बार खास तैयारियां
परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए एमपी बोर्ड के द्वारा इस बार कई सख्त कदम उठाए गए थे। फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं परीक्षा के दौरान लागू की गईं। हालांकि, इनके बावजूद पूरे प्रदेश से करीब 100 नकल के मामले सामने आए, जिनमें मुरैना जिले में सबसे ज्यादा 41 मामले दर्ज हुए।
समय पर रिजल्ट से छात्रों को मिलेगी राहत
शिक्षा विभाग इस बार रिजल्ट समय पर जारी करने पर जोर दे रहा है। अगर रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आ जाता है, तो छात्र बिना देरी के 11वीं में एडमिशन ले सकेंगे। इससे आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग में काफी आसानी होगी। विभाग का लक्ष्य है कि रिजल्ट के लिए छात्रों और अभिभावकों को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े।
पिछले साल रिजल्ट 76.22% पास प्रतिशत रहा था। अगर इस बार विभाग की सख्त व्यवस्थाओं और छात्रों की मेहनत का सही मेल हुआ, तो पास प्रतिशत में और सुधार की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम आंकड़े रिजल्ट घोषित होने के बाद ही सामने आएंगे। लाखों छात्र-छात्राएं अब बस रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, हम आपको यहां तुरंत अपडेट देंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


