MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएगा? यहां से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 kab aayega: एमपी बोर्ड ने मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब परिणामों को पोर्टल पर अपलोड करने की तकनीकी प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2026 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब अपने अंतिम दौर में है। प्रदेश के लगभग 16 लाख छात्र-छात्राओं की निगाहें अब बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड ने मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब परिणामों को पोर्टल पर अपलोड करने की तकनीकी प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड किसी भी समय नतीजों की सटीक तारीख और समय का एलान कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे। हालांकि रिजल्ट तिथि की बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा हलचल?
इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में किया गया था। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद से ही कॉपियों की जांच का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा किया गया है ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
इस बार रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इसमें स्कूल शिक्षा मंत्री और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मेरिट लिस्ट, जिलेवार पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की घोषणा करेंगे।
कैसे चेक करें अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट? (आसान स्टेप्स)
परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'MPBSE - HSC (Class 10th) Main Examination Results - 2026' या 'MPBSE - HSSC (Class 12th) Main Examination Results - 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लिकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
4. 'सबमिट' बटन दबाते ही आपका डिजिटल स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
यहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र livehindustan.com पर भी सबसे पहले अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।
मोबाइल ऐप और एसएमएस की सुविधा
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए, जहां इंटरनेट की स्पीड धीमी हो सकती है, बोर्ड ने 'एमपीबीएससी मोबाइल ऐप' (MPBSE Mobile App) और 'एमपी मोबाइल ऐप' के जरिए भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है। इसके अलावा, छात्र एक निर्धारित नंबर पर अपना रोल नंबर एसएमएस (SMS) करके भी अपने अंक जान सकेंगे।
अंक सुधार और दूसरी मुख्य परीक्षा का मौका
एमपी बोर्ड ने छात्रों के तनाव को कम करने के लिए इस साल भी विशेष प्रावधान किए हैं। जैसा कि हाल ही में नियमों में बदलाव किया गया है, सप्लीमेंट्री की जगह अब छात्रों को 'दूसरी मुख्य परीक्षा' में बैठने का मौका मिलेगा। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह इस दूसरी परीक्षा के जरिए अपना रिजल्ट सुधार सकेगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


