MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025 Live Updates , Sarkari Result : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

MPBSE MP Board Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 07 May 2025 08:05 AM IST
हमें फॉलो करें

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025 Live Updates , Sarkari Result , mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष सिर्फ 58.10 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके थे। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा। पिछले साल 12वीं में 64.48 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। विद्यार्थी जितने भी विषयों में फेल हुए हो, वे जून में दूसरी परीक्षा में बैठ सकेगा। जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें अपने अंक बढ़ाने के लिए व श्रेणी सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

MP Board 10th Result 2025 Direct Link: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

MP Board 12th Result 2025 Direct Link: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025

6 May 2025, 11:10:51 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट कैसा रहा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट कैसा रहा

पंजीकृत: 604402

अनुपस्थित: 1828

उपस्थित: 602574

रद्द: 559

रोका गया: 64

परिणाम घोषित: 601951

पास: 448807

पास प्रतिशत: 74.48 प्रतिशत

असफल: 153144

6 May 2025, 11:09:13 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसा रहा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (रेगुलर स्टूडेंट्स) कैसा रहा

पंजीकृत: 810019

अनुपस्थित: 5087

उपस्थित: 804932

रद्द: 125

रोका गया: 39

परिणाम घोषित: 804768

पास: 613414

पास प्रतिशत: 76.22 प्रतिशत

असफल: 191354

6 May 2025, 11:08:04 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर

12वीMPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर

आर्ट्स - अंकुर यादव

मैथ्स साइंस ग्रुप : प्रियल द्विवेदी ( ओवरऑल टॉपर भी)

साइंस बायो ग्रुप : गार्गी अग्रवाल

कॉमर्स : रिमझिम करोथिया

एग्रीकल्चर: हरिओम साहू।

6 May 2025, 11:05:15 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर और उनके अंक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर और उनके अंक

रैंक 1: सिंगरौली से प्रज्ञा जायसवाल (500 अंक)

रैंक 2: रीवा से आयुष द्विवेदी (459 अंक)

रैंक 3: जबलपुर से शेज़ाह फातिमा (458 अंक)।

6 May 2025, 11:01:01 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में नरसिंहपुर जिले ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। यह जिला लगातार तीसरे साल नंबर-1 पर रहा है। वहीं मंडला जिला दूसरे स्थान पर है। हाईस्कूल में इन जिलों के सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं।

6 May 2025, 10:58:04 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड की 10वीं रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 10 लड़कियां और 3 लड़के हैं।

6 May 2025, 10:55:13 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं में रेगुलर छात्र 76.22 फीसदी पास

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस वर्ष 76.22 फीसदी नियमित छात्र पास हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड परीक्षा पास करने वाले स्वाध्यायी छात्रों की संख्या 28.70 फीसदी है।

6 May 2025, 10:53:02 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर

MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर

सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल - 500 अंक

मऊगंज के आयुष द्वीवेदी - 499 अंक

जबलपुर की शैजाह फातिमा - 498 अंक

6 May 2025, 10:48:23 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: दूसरा चांस जून में

MPBSE MP Board Result 2025 Live: माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा, जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई।

6 May 2025, 10:47:56 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: 9.53 लाख में से 76.22 प्रतिशत पास

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में इस साल 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.22 प्रतिशत पास हुए।

6 May 2025, 10:46:39 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं की थर्ड टॉपर

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।

6 May 2025, 10:44:04 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के सेकेंड टॉपर

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने।

6 May 2025, 10:41:50 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: 17 जून से दोबारा परीक्षा, फेल छात्रों को दूसरा मौका

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे यह समझें कि यह आखिरी मौका नहीं है। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से दोबारा परीक्षा दे पाएंगे।

6 May 2025, 10:38:16 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: सीएम डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि इस बार प्राइवेट की तुलना में शासकीय विद्यालय अव्वल रहे। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट की तुलना में बेहतर रहा है।

6 May 2025, 10:36:56 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रिया जायसवाल की मार्कशीट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रिया जायसवाल की मार्कशीट

इंग्लिश - 100

हिंदी - - 100

संस्कृत- 100

मैथ्स - 100

साइंस - 100

सोशल साइंस- 100

6 May 2025, 10:35:18 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मेरिट में 212 विद्यार्थी

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 212 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं। मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं हैं। छात्र केवल 68 ही हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं का 76.22 प्रतिशत और 12वीं का 74.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

6 May 2025, 10:33:24 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने रचा इतिहास

MPBSE MP Board Result 2025 Live: कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक के साथ बाजी मारी है। इस साल 10वीं का रिजल्ट 76.22 प्रतिशत रहा। 9 लाख 53 हजार छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है।

6 May 2025, 10:32:14 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी टॉपर

MPBSE MP Board Result 2025 Live: सतना की प्रियल द्विवेदी ने एमपी बोर्ड 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं।

6 May 2025, 10:30:31 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 74.48 फीसदी रहा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि रिजल्ट शीट में बेटियों ने फिर बाजी मारी है।

6 May 2025, 10:26:52 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 76.42 फीसदी रहा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। इस बार 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था।

6 May 2025, 10:25:13 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: फेल छात्रों को जून में दूसरा मौका

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 17 जून से मध्य प्रदेश में दोबारा परीक्षा होगी, इसमें फेल होने वाले तो शामिल होंगे। साथ ही में यदि कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकता है। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

6 May 2025, 10:21:54 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में नरसिंहपुर अव्वल

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा है।

6 May 2025, 10:21:06 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है।

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया

6 May 2025, 10:19:52 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: प्रज्ञा जायसवाल के 500 में से 500 अंक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है।

6 May 2025, 10:18:32 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं में किया टॉप

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है।

6 May 2025, 10:14:00 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा कर दी है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी एमपी बोर्ड परिणाम देख सकते हैं।

6 May 2025, 10:12:17 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा यहां लाइव देखें

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा यहां लाइव देख सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=wifjReUNYLM

6 May 2025, 10:10:19 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, इंतजार खत्म

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। सीएम मोहन यादव नतीजे जारी कर रहे हैं। mpbse.mponline.gov.in के अलावा https://www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर नतीजे चेक कर सकते हैं।

6 May 2025, 10:08:32 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपीबीएसई मोबाइल ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

6 May 2025, 10:08:15 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: यूं चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं वाले Secondary Result 2025 और 12वीं वाले MP Board Senior Secondary Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

6 May 2025, 10:03:36 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: शुरू होने वाली है एमपी बोर्ड रिजल्ट की प्रेस कांफ्रेंस

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम हाऊस से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस साल, राज्य में करीब साढ़े 16 लाख छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के समय अपना प्रवेश पत्र संभाल कर रखें।

6 May 2025, 10:02:42 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: लाइव हिन्दुस्तान से डाउनलोड कर सकेंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चंद पल बाकी रह गए हैं। विद्यार्थी एमपी बोर्ड mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। उन्हें अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

6 May 2025, 09:57:33 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट यहां चेक करें

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट एमपीबीएसई एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in और लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर चेक किया जा सकता है।

6 May 2025, 09:51:02 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट कुछ देर में कैसे चेक करें

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ देर में कैसे चेक करें

- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाएं।

- वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। अपना कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलेगा। इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इन्हें डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

6 May 2025, 09:48:19 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मेरिट में कितने विद्यार्थी होंगे

MPBSE MP Board Result 2025 Live: देखना होगा कि इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मेरिट में कितने विद्यार्थी होंगे। पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट सूची में 132 बच्चे और 10वीं की मेरिट लिस्ट में 82 बच्चे सूची में आए थे।

6 May 2025, 09:45:56 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में मिलेंगे बोनस अंक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र तैयार करते हुए शिक्षकों ने लापरवाही की जिसके चलते प्रश्नों में गलती हुई। उनकी गलती की भरपाई मंडल बोनस अंक देकर करेगा। 10वीं गणित में एक अंक बोनस में दिया जा रहा है। वस्तुनिष्ट प्रश्न के लिए जो विकल्प दिए गए उसमें उत्तर सही नहीं दिया गया। मंडल इस गलती के एवज स्टूडेंट को एक बोनस अंक देगा। इस साल 10वीं की परीक्षा में करीब नौ लाख स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था।

6 May 2025, 09:45:46 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपरों के मिलेगा इनाम

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश सरकार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट के समय टॉपरों की लिस्ट भी जारी करेगा। एमपी सरकार की ओर से टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिलेंगे। इसके अलावा टॉपर छात्राओं को सरकार की ओर से स्कूटी भी दी जा सकती है।

6 May 2025, 09:41:26 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in पर आने वाला है रिजल्ट का लिंक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपीबीएसई के अनुसार इस साल दोनों परीक्षाओं में साढ़े 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षाएं एकल पाली में आयोजित की गईं, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। यह उत्तीर्ण मानदंड कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है। mpresults.nic.in , mpbse.nic.in पर सुबह 10 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा।

6 May 2025, 09:41:10 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक इन 4 वेबसाइट्स पर दिखेगा

MPBSE MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड कुछ देर में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखना होगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी मिलेगा। यहां देखें वेबसाइट

- mpresults.nic.in

- mpbse.nic.in

- mpbse.mponline.gov.in

- livehindustan.com

6 May 2025, 09:40:43 AM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। ध्यान रहे कि बोर्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल है, ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाना होगा। एमपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों को भेजेगा। फिर सभी स्कूल अपने अपने स्टूडेंट्स को मार्कशीट व सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरMPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट