MPBSE 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026, result.mponline.gov.in: एमपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया गया है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक। 

MPBSE 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक

MPBSE MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आज 15 अप्रैल 2026 का एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 'समत्व भवन' में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को Roll Number की जरूरत पड़ेगी। आप रोल नंबर के जरिए सिर्फ एक क्लिक में आसानी से अपनी स्ट्रीम चुनकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जैसे ही ऊपर दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर डालेंगे, तो आपका पूरा रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates

10वीं 12वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक:

इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा।एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 यूं चेक कर सकेंगे

- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।

- 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे एमपी बोर्ड परिणाम

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर होगी ये डिटेल्स

रोल नंबर

रोल कोड

स्कूल का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

विषय का नाम

सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक

प्रैक्टिकल में प्राप्तांक

कुल प्राप्तांक

कुल अंक

रिजल्ट का स्टेटस

डिवीजन

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।