MPPSC SET Result OUT: एमपी सेट रिजल्ट जारी, mppsc.mp.gov.in पर चेक करें मेरिट लिस्ट
MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) - 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है । उम्मीदार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) - 2025 के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने 11 मई 2026 को परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है । यह परिणाम फिलहाल 87 प्रतिशत मुख्य भाग के लिए जारी किए गए हैं । उम्मीदार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 31 विषयों के लिए इस परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया था । वर्तमान में आयोग ने केवल 21 विषयों के परिणाम सार्वजनिक किए हैं, जबकि शेष विषयों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है ।
किन विषयों का रिजल्ट हुआ जारी?
जिन 21 विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन, अपराध विज्ञान, रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, मराठी, गणितीय विज्ञान, संगीत, कलामंच, दर्शनशास्त्र, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, विजुअल आर्ट्स और योग शामिल हैं ।
87% और 13% का क्या है गणित?
एमपी पीएससी ने इस रिजल्ट को दो भागों में विभाजित किया है:
87 प्रतिशत मुख्य भाग: यह परिणाम मध्य प्रदेश शासन की वर्तमान आरक्षण नीति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है ।
13 प्रतिशत प्रोविजनल भाग: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनारक्षित (UR) वर्ग के 13-13 प्रतिशत उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल 'ऑन होल्ड' रखा गया है । यह निर्णय माननीय न्यायालय में चल रहे आरक्षण संबंधी प्रकरणों के अंतिम फैसले के बाद ही घोषित किया जाएगा ।
MP SET Result: जानें एमपी सेट क्वालिफाइंग मार्क्स (मार्क्स 300 में से)
वर्ग न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल 40% 120
एससी एसटी 35% 105
ओबीसी (एनसीएल) 35% 105
पीडब्ल्यूडी 35% 105
चयन का आधार और कट-ऑफ
यूजीसी के नियमों के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों में से टॉप 6 प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही पात्र (क्वालिफाइड) घोषित किया गया है । चयन के लिए दोनों प्रश्नपत्रों (अनिवार्य प्रथम प्रश्न पत्र और ऐच्छिक द्वितीय प्रश्न पत्र) के अंकों को मिलाकर मेरिट तैयार की गई है ।
प्रमुख विषयों के कट-ऑफ (अनारक्षित वर्ग - UR):
कंप्यूटर साइंस: 174 अंक
भूगोल: 210 अंक
इतिहास: 200 अंक
मनोविज्ञान: 216 अंक
लॉ: 190 अंक
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in खोलें।
'Results' सेक्शन खोजें: होमपेज पर दाईं ओर या नीचे की तरफ दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: यहां आपको "Result - State Eligibility Test (SET) 2025 Dated 11/05/2026" नाम से एक लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
विषयवार लिस्ट (PDF) खोलें: क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें 21 अलग-अलग विषयों के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
अपना रोल नंबर ढूंढें: अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर देख रहे हैं, तो 'Ctrl + F' दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


