MP SET Result 2026, Direct Link: एमपी सेट रिजल्ट जारी, mppsc.mp.gov.in पर ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट pdf

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) - 2025 के शेष 10 प्रमुख विषयों के परिणामों की घोषणा कर दी है । उम्मीदार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MP SET Result 2026, Direct Link: एमपी सेट रिजल्ट जारी, mppsc.mp.gov.in पर ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट pdf

MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 के उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने 13 मई 2026 को शेष 10 प्रमुख विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं । इससे पहले 11 मई को 21 विषयों के परिणाम जारी किए गए थे, जिसके बाद अब सभी 31 विषयों की तस्वीर साफ हो गई है । यह परीक्षा 01 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से हजारों अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल करने के लिए शामिल हुए थे ।

इन 10 विषयों के नतीजे हुए जारी

आयोग ने मुख्य रूप से उन विषयों के परिणाम जारी किए हैं जिनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें शामिल हैं:रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, जीव विज्ञान, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र

87% और 13% का फॉर्मूला: रिजल्ट का गणित

मध्य प्रदेश शासन की आरक्षण नीति और न्यायालयीन प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने परिणाम को दो भागों में बांटा है। वर्तमान में 87 प्रतिशत पदों के लिए मुख्य परिणाम घोषित किया गया है । शेष 13 प्रतिशत परिणाम (अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग) को फिलहाल 'प्रोविजनल' रूप से तैयार कर 'ऑन होल्ड' रखा गया है । यह 13% रिजल्ट न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही घोषित किया जाएगा । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में सम्मिलित रूप से अर्हता प्राप्त करने वाले शीर्ष 6 प्रतिशत अभ्यर्थियों को पात्रता लिस्ट में स्थान दिया गया है।

प्रमुख विषयों की कट-ऑफ पर एक नजर

विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग रहे हैं। कुछ प्रमुख विषयों के अनारक्षित (UR) वर्ग के कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

अर्थशास्त्र : 204 अंक

प्रबंधन : 206 अंक

राजनीति विज्ञान: 202 अंक

अंग्रेजी : 194 अंक

हिन्दी : 188 अंक

वाणिज्य : 188 अंक

MPPSC SET Result Direct Link

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in खोलें।

'Results' सेक्शन खोजें: होमपेज पर दाईं ओर या नीचे की तरफ दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: यहां आपको "Result - State Eligibility Test (SET) 2025 Dated 13/05/2026" नाम से एक लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

विषयवार लिस्ट (PDF) खोलें: क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें 21 अलग-अलग विषयों के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

अपना रोल नंबर ढूंढें: अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर देख रहे हैं, तो 'Ctrl + F' दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।