Hindi Newsकरियर न्यूज़mp rojgar panjiyan 2026 registration renewal guide
MP Rojgar Panjiyan 2026: रोजगार पंजीयन हो गया है एक्सपायर? नए पोर्टल पर रिन्यूअल की पूरी जानकारी

MP Rojgar Panjiyan 2026: रोजगार पंजीयन हो गया है एक्सपायर? नए पोर्टल पर रिन्यूअल की पूरी जानकारी

संक्षेप:

MP Rojgar Panjiyan 2026 के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानें। नए आकांक्षा युवा पोर्टल, समग्र ID ऑथेंटिकेशन और मध्य प्रदेश एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए वन-क्लिक रिन्यूअल के बारे में जानें।

Jan 18, 2026 03:27 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए एक हम जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप राज्य में निकलने वाली सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके पास वैध रोजगार पंजीयन (Employment Registration) होना अनिवार्य है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने अपने रोजगार पोर्टल में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब पंजीयन और रिन्यूअल की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल और एडवांस हो गई है।

इस नए बदलाव का मुख्य उद्देश्य उन तकनीकी समस्याओं को दूर करना है जिनका सामना युवाओं को अक्सर करना पड़ता था, जैसे कि ओटीपी (OTP) न आना या सर्वर डाउन होने की समस्या। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से मिनटों में अपना पंजीयन अपडेट कर सकते हैं।

नया पोर्टल - 'आकांक्षी युवा' पहल

सरकार ने इस पोर्टल के फंक्शन्स को काफी बेहतर बनाया है। अब पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपको 'आकांक्षी युवा पंजीयन' के नाम से नया विकल्प दिखाई देगा। यह पोर्टल न केवल पंजीयन की सुविधा देता है, बल्कि यहां से आप रोजगार मेलों की जानकारी, करियर पोर्टल और विभिन्न सरकारी वैकेंसियों के नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।

रिन्यूअल की आसान प्रक्रिया, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यदि आपका रोजगार पंजीयन एक्सपायर हो चुका है या होने वाला है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब रिन्यूअल के लिए आपको फिर से लंबे-चौड़े फॉर्म भरने या डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की जरूरत नहीं है। यहां इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है:

1. वेबसाइट पर विजिट करें: सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

2. ऑथेंटिकेशन चुनें: पोर्टल पर आपको लॉगिन के लिए कई विकल्प मिलेंगे जैसे पासवर्ड, ओटीपी, सीएससी (CSC) या आधार ऑथेंटिकेशन ।

3. समग्र आईडी का उपयोग: सबसे सरल तरीका समग्र आईडी (Samagra ID) और कैप्चा डालकर ओटीपी प्राप्त करना है।

4. डैशबोर्ड में प्रवेश: ओटीपी दर्ज करते ही आप अपने व्यक्तिगत डैशबोर्ड में पहुंच जाएंगे, जहाँ आपकी प्रोफाइल और पुराने पंजीयन की स्थिति दिखाई देगी।

5. एक क्लिक में रिन्यूअल: डैशबोर्ड पर आपको 'नवीनीकरण' (Renewal) का बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपका पंजीयन अगले 3 वर्ष के लिए सफलतापूर्वक रिन्यू हो जाएगा।

प्रोफाइल अपडेट और नई विशेषताएं

नए पोर्टल पर आप अपनी प्रोफाइल को पूरी तरह से मैनेज कर सकते हैं। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

शिक्षा की जानकारी: आप अपनी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन (जैसे BCA) और अन्य क्वालिफिकेशन को उनके पासिंग ईयर, यूनिवर्सिटी और ग्रेड के साथ अपडेट कर सकते हैं।

कार्य अनुभव: यदि आपके पास किसी कार्य का अनुभव है, तो आप उसे भी प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं, जिससे आपको बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

सहमति और प्राथमिकता: पोर्टल अब आपसे आपकी पसंद भी पूछता है, जैसे कि क्या आप न्यूनतम 12,650 रुपये के वेतन पर कार्य करने के इच्छुक हैं या अपना निजी डेटा साझा करने की सहमति देते हैं।

पंजीयन की वैधता और रसीद

सफलतापूर्वक रिन्यूअल होने के बाद, आपका पंजीयन कार्ड अब 2028 तक के लिए वैध हो जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 'रजिस्ट्रेशन रसीद' (Registration Receipt) डाउनलोड करना न भूलें। यह रसीद भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के आवेदन या वेरिफिकेशन के दौरान पुराने कार्ड की जगह इस्तेमाल की जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;