MP Police Result Topper Cut Off : सुनील मीणा टॉपर, टॉप 10 में 7 OBC के, जनरल से ऊपर OBC व ST कटऑफ

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MP Police Result Topper Cut Off : सुनील मीणा ने 169 अंक हासिल कर एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है और टॉपर बने हैं। दूसरे नंबर पर अंकित रघुवंशी रहे हैं।

MP Police Result Topper Cut Off : सुनील मीणा टॉपर, टॉप 10 में 7 OBC के, जनरल से ऊपर OBC व ST कटऑफ

MP Police Result Topper Cut Off : मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा संपन्न कराई गई, जिसके अंतर्गत 7500 पदों के लिए अगस्त 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती के लिए प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए थे जिनमें से 6525 का चयन किया गया है। यानी 138 में से एक सेलेक्ट हुआ है। इनमें से लिखित परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग एक माह तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

सुनील मीणा ने किया टॉप

सुनील मीणा ने 169 अंक हासिल कर एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है और टॉपर बने हैं। दूसरे नंबर पर अंकित रघुवंशी रहे हैं। उन्होंने कुल 166 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर दीपक जाट, चौथे नंबर पर आदर्श सेन और पांचवें नंबर पर सूरज मसीह रहे हैं।

कटऑफ ने चौंकाया, जिला फोर्स की फीमेल कटऑफ में जनरल से ऊपर गई ओबीसी व एसटी वर्ग की कटऑफ

क्या रही कटऑफ

जिला फोर्स महिला कटऑफ

UR 120.774240

OBC122.345390

EWS 117.718720

SC 112.768480

ST 122.359040

जिला फोर्स पुरुष कटऑफ

UR 141.718660

OBC 140.146030

EWS 138.514130

SC 133.131340

ST 131.837170

एसएएफ कटऑफ

UR 140.359020

OBC 139.744630

EWS 137.847520

SC 133.658020

ST 131.428920

सभी चरणों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद गुरुवार को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देखा जा सकता है। घोषित परिणाम के अनुसार कुल 6,525 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है, जिनमें से 5916 अभ्यर्थियों का चयन जिला पुलिस बल के लिए तथा 609 अभ्यर्थियों का चयन विशेष सशस्त्र बल के लिए किया गया है।

13 फीसदी पदों का रिजल्ट होल्ड पर

आरक्षण विवाद के कारण रिजल्ट 87 फीसदी पदों का जारी हुआ है। 13 फीसदी पदों का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु कुल 57,990 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। यह परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 44,483 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।