ग्रेजुएट युवाओं के लिए 507 पुलिस एसआई पद पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MP Police SI Vacancy
मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती

MP Police SI Bharti 2026: अगर आपका सपना पुलिस विभाग में अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के कुल 507 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो युवा लंबे समय से एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आवेदन में संशोधन करने के लिए 28 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

पदों की डिटेल्स (कुल 507 पद)

सूबेदार: 81 पद

सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF): 312 पद

सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF): 69 पद

सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी: 22 पद

सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी: 10 पद

सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी: 9 पद

सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी: 4 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

नॉन-टेक्निकल पदों जैसे सूबेदार, एसआई (जिला पुलिस बल) और एसआई (विशेष सशस्त्र बल) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएसन पास होना अनिवार्य है।

टेक्निकल पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं। जैसे— एसआई (आर्म्स) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, एसआई (फोटो, फिंगर प्रिंट और क्यूडी) पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (General) वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC, EWS और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (General) और मध्य प्रदेश से बाहर के अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा, कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "Online Form - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. नए पेज पर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।

5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

6. भविष्य के लिए भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़ग्रेजुएट युवाओं के लिए 507 पुलिस SI पद पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता