Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Police Constable Vacancy 2025 for 7500 posts ends tomorrow apply online MPESB MP ESB MP Police Bharti
MP Police Constable Vacancy 2025: 7500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं-12वीं पास फौरन करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

MP Police Constable Vacancy 2025: 7500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं-12वीं पास फौरन करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

संक्षेप:

MP Police Constable Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से कल 29 सितंबर 2025 को राज्य पुलिस विभाग में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

Sep 28, 2025 06:40 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MPESB MP Police Constable Recruitment 2025 Apply Online: मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से कल 29 सितंबर 2025 को राज्य पुलिस विभाग में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल 29 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 15 सितंबर 2025 से लेकर 4 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है। लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

मान्यता प्राप्त किसी मंडल/संस्था से 10+2 प्रणाली के अन्तर्गत 10 वीं कक्षा की परीक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण ।

अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों ने 8 वीं कक्षा अथवा समकक्ष प्ररीक्षा उत्तीर्ण की हो।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 29 सितंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।