
MP Police Constable Recruitment 2025: आ गई खुशखबरी! 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती; जानें पूरी जानकारी
MP Police Constable Recruitment 2025: एमपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए 7500 कांस्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा 10 अक्टूबर से होगी उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य पुलिस विभाग में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान में केवल कांस्टेबल ही नहीं बल्कि सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे पद भी शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है, जबकि उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार 4 अक्टूबर 2025 तक कर पाएंगे।
MP Police Constable Recruitment 2025: कब होगी परीक्षा?
भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को 10 मिनट का समय निर्देश पढ़ने के लिए मिलेगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रति पेपर देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी आदि) के उम्मीदवारों को 250 रुपये प्रति पेपर शुल्क देना होगा।
MP Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- "Online Form - Police Constable Recruitment Test 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियां भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लेना न भूलें।





