Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Police Constable Answer Key 2025 released at esb.mp.gov.in here Pdf Download Direct Link
MP Police Constable Answer Key 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

MP Police Constable Answer Key 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

MP Police Constable Answer Key 2025 Download: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की के साथ उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है।

Dec 17, 2025 09:16 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MP Police Constable Answer Key 2025 Download: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। एमपीईएसबी ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 दिसंबर 2025 से लेकर 20 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगी। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

MP Police Constable Answer Key 2025 Direct Link

आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडों

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

7500 पदों पर होगी भर्ती

परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक तय किया गया था। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक तय किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

MP Police Constable Answer Key 2025: उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 की प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक 'Online Question/Answer Objection Link - Police Constable Recruitment Test - 2025' पर क्लिक करना होगा।

3. . इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।