MP Police Bharti : एमपी पुलिस में ASI व सूबेदार की 500 वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, एप्लाई करने का लिंक खुला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस में सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 3 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी है। 17 अक्टूबर तक एप्लाई किया जा सकता है।

MP Police Bharti 2025

MP Police Bharti 2025: एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 3 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी है। एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन का लिंक खोल दिया गया है। एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार, स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए 17 अक्टूबर तक एप्लाई किया जा सकता है। 3 अक्तूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। इन पदों के लिए 8 साल बाद भर्ती आई है। यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में आयोजित होगी।

पदों और वैकेंसी

सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , सामान्य शाखा- 90 पद

सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , विशेष शाखा- 10 पद

एएसआई अनुसचिवीय सामान्य शाखा- 110 पद

एएसआई अनुसचिवीय मैदानी इकाई- 220 पद

एएसआई अनुसचिवीय विशेष शाखा- 55 पद

एएसआई अनुसचिवीय अपराध अनसंधान विभाग - 15 पद

वेतनमान -

सूबेदार - 36200-114800

एएसआई - 19500-6200

क्या है योग्यता

1. सूबेदार (अनुविभागीय) स्टेनो

क. हायर सेकेंडरी परीक्षा (पुरानी प्रणाली) या हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) में उत्तीर्ण।

ख. मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परिषद/बोर्ड/पॉलिटेक्निक/आईटीआई या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्था से आशुलिपि (शॉर्ट-हैंड) 100 शब्द प्रति मिनट परीक्षा उत्तीर्ण।

ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर प्रणाली प्रमाणन परीक्षा (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिन्दी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

घ. इलेक्ट्रोनिक्स विभाग और कम्प्यूटर पाठ्यक्रम प्रदायन (DOEACC) द्वारा आयोजित डिप्लोमा स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण

या

ङ. शासकीय मान्यता प्राप्त आईटीआई से ‘कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) में एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम

या

घ. मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक/संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय/आईटीआई से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण।

या

ङ. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान/समीक्षामुक्त विश्वविद्यालयों से कम्प्यूटर डिप्लोमा

एएसआई - सहायक उप निरीक्षक (अनुसचीय)

क. मान्यता प्राप्त किसी मंडल/संस्था से उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (10+2) प्रणाली (12वीं) उत्तीर्ण।

ख. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर प्रणाली प्रमाण पत्र परीक्षा (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिन्दी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ग. इंजीनियरिंग डिग्री एमएसीए / बीसीए (कम्प्यूटर साइंस / सूचना-प्रौद्योगिकी) या ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित पोलिटेकनिक डिप्लोमा

या

ग. इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और कम्प्यूटर पाठ्यक्रम प्रत्यायन (DOEACC) द्वारा आयोजित डिप्लोमा स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण

या

ग. शासकीय मान्यता प्राप्त आई.टी.आई से "कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)" में एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम

या

ग. मान्यता प्राप्त पोलिटेकनिक /संस्थान /कॉलेज /विश्वविद्यालय /आई.टी.आई से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण।

या

ग. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान सभी/मुक्त विश्वविद्यालयों से कम्प्यूटर डिप्लोमा

लंबाई कितनी हो

सूबेदार व एएसआई पद - , पुरुष - 162 सेमी, महिलाएं - 152 सेमी

आयु सीमा

न्यूनतम : 18 साल

अधिकतम : 33 साल

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

आवेदन का लिंक

देखें नोटिफिकेशन

चयन प्रक्रिया- पहली बार प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी अंक तय

भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता व गणित- विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में दस्तावेज़ सत्यापन व प्रायोगिक परीक्षा (टंकण/ आशुलिपि) ली जाएगी । वहीं पहली बार शीघ्रलेखक पद के लिए पहली परीक्षा व शॉर्टहैंड टाइपिंग प्रायोगिक परीक्षा के अंक को मिलाकर अंतिम सूची बनेगी। दोनों परीक्षा के लिए 100-100 अंक तय किए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।