Hindi Newsकरियर न्यूज़mp neet pg counselling 2025 round 1 seat allotment result dme new bond rule upgradation guidelines
MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी, ये मेडिकल कॉलेज बने छात्रों की पसंद

MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी, ये मेडिकल कॉलेज बने छात्रों की पसंद

संक्षेप:

MP NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 12 दिसंबर तक रिपोर्ट करें। ध्यान देने वाली बात है कि DME ने बॉन्ड नियमों में बड़ा बदलाव किया।

Dec 08, 2025 10:37 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MP NEET PG Counsilling 2025 : मध्य प्रदेश में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल दाखिलों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), भोपाल ने MP NEET PG काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार छात्रों की पहली पसंद में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (MGMMC), इंदौर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (NSCBMC), जबलपुर शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें

उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट रिजल्ट MP ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल dme.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। जिन्हें सीट मिली है, उन्हें 12 दिसंबर 2025 तक निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपना दाखिला कन्फर्म कराना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है।

MP NEET PG Counsilling 2025 : इस बार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

DME MP ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राउंड-2 या मॉप-अप राउंड में अपग्रेडेशन चाहने वाले उम्मीदवारों को अब राउंड-1 या राउंड-2 एडमिशन के समय ग्रामीण सेवा बॉन्ड या सीट-लीविंग बॉन्ड जमा नहीं करना होगा। इसके बदले उम्मीदवारों को 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटराइज़्ड हलफ़नामा जमा करना होगा, जिसमें यह घोषणा हो कि अगर उन्हें आगे अपग्रेडेशन नहीं मिलता, तो वे निर्धारित बॉन्ड समय पर जमा करेंगे।

MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 सीट छोड़ना है? यहा है नई सुविधा

जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 में सीट ली है और आगे अपग्रेडेशन का इंतजार करना चाहते हैं, वे राउंड-2 शुरू होने से दो दिन पहले तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। ऐसा करने पर उन पर कोई सीट लीविंग बॉन्ड लागू नहीं होगा और वे राउंड-2 में भी हिस्सा ले सकेंगे।

MP NEET PG Counsilling 2025 : काउंसलिंग किन सीटों के लिए है?

MP NEET PG काउंसलिंग में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटें और 50% स्टेट कोटा सीटें शामिल हैं। पूरे मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी दाखिलों की प्रक्रिया इसी काउंसलिंग से पूरी होती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।