JOBS: ग्रेजुएट्स के लिए एमपी हाई कोर्ट में 418 स्टेनोग्राफर पदों पर सीधी भर्ती, आज ही करें आवेदन, मिलेगी बढ़िया सैलरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

Govt Job Alert 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, 3 और सहायक के 418 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी 6 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Vacancy
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का शानदार मौका

MP High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC), जबलपुर ने बड़ा अवसर दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य की जिला एवं सत्र अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और सहायक ग्रेड-3 (इंग्लिश नोइंग) के कुल 418 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार कोर्ट में एक जिम्मेदार और सम्मानजनक पद पर काम करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पदों की डिटेल्स और रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में कुल 418 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-3: 299 पद

शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-2: 69 पद

सहायक ग्रेड-3 (इंग्लिश नोइंग): 30 पद

शीघ्रलेखक ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ): 20 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एमपी शासन (MAP-IT) द्वारा मान्यता प्राप्त सीपीसीटी (CPCT) स्कोरकार्ड, मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा और हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 80 से 100 शब्द प्रति मिनट स्पीड) का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, EWS) व महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।

सैलरी

उम्मीदवारों को हर महीने छठवें वेतनमान के अनुसार 5200-20200+ ग्रेड पे सैलरी के रूप में दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

आवेदन में कमी सुधार की अवधि: 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक

आवेदन शुल्क: अनारक्षित (General) और मध्य प्रदेश से बाहर के आवेदकों के लिए कुल शुल्क 943.40 रुपये निर्धारित है। जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कुल शुल्क 743.40 रुपये केवल पोर्टल चार्ज देना होगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंकों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं। वहां 'Recruitment/Result' सेक्शन में जाकर 'Online Application Forms' लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका! एमपी हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती शुरू