एमपी बोर्ड 12वीं पास बेटियों के लिए सौगात; छात्राओं को मिलेंगे ₹5000 से ₹7500, अभी भरें फॉर्म
Madhya Pradesh Goan Ki Beti Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने वाली प्रत्येक पात्र छात्रा को 500 से 750 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता साल में 10 महीने के लिए प्रदान की जाएगी, यानी कुल 5000 से 7500 रुपये प्रति वर्ष।

MP Goan Ki Beti Yojana: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बीते कल कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार के नतीजों में ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उन होनहार छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थीं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, सरकार ने 'गांव की बेटी योजना 2026' के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना का सीधा लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने नतीजों में फर्स्ट डिविजन (60% अंक) हासिल की है।
क्या है 'गांव की बेटी योजना' और किसे मिलेगा लाभ?
यह योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली मेधावी बालिकाओं के लिए तैयार की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव की कोई भी बेटी पैसों की कमी की वजह से कॉलेज की पढ़ाई से वंचित न रहे।
योजना के मुख्य लाभ-
12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने वाली प्रत्येक पात्र छात्रा को 500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता साल में 10 महीने के लिए प्रदान की जाएगी, यानी कुल 5000 रुपये प्रति वर्ष।
यदि कोई छात्रा इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य किसी तकनीकी कोर्स की पढ़ाई कर रही है, तो उसे 750 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता साल में 10 महीने के लिए प्रदान की जाएगी, यानी कुल 7500 रुपये प्रति वर्ष।
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
यदि आप इस योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:
निवास: छात्रा मध्य प्रदेश के किसी ग्रामीण क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
शैक्षणिक रिकॉर्ड: 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (फर्स्ट डिविजन) प्राप्त करना अनिवार्य है।
कॉलेज प्रवेश: छात्रा ने 12वीं के तुरंत बाद किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त प्राइवेट कॉलेज में ग्रैजुएशन लेवल पर एडमिशन लिया हो।
स्थान: छात्रा ने अपनी 12वीं की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र के ही किसी स्कूल से की हो।
रजिस्ट्रेशन के लिए किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए छात्राओं को ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
आधार कार्ड और एक्टिव मोबाइल नंबर।
12वीं कक्षा की मार्कशीट।
'गांव की बेटी' होने का प्रमाण पत्र (सरपंच या सचिव द्वारा सत्यापित)।
निवास और जाति प्रमाण पत्र।
बैंक पासबुक की जानकारी (ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके)।
कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण (फीस रसीद या आईडी कार्ड)।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे 'स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल' के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं।
2. पोर्टल पर अपनी आईडी बनाएं और 'Gaon Ki Beti Yojana 2026' के विकल्प को चुनें।
3. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
4. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद अपने कॉलेज में जमा करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


