एमपी बोर्ड 12वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कैसे और कहां चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 जून को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) यानी मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 12वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद MP Board Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एमपीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में 7 मई से लेकर 25 मई, 2026 के बीच किया गया था। इसके साथ ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से केवल मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट स्कूल द्वारा ही प्रदान की जाएगी। छात्र कुछ दिनों बाद अपने स्कूल जाकर कक्षा 12वीं परीक्षा की मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
अंक सुधारने का मौका
गौरतलब है कि इस साल से एमपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा के पुराने सप्लीमेंट्री परीक्षा सिस्टम को समाप्त कर दिया है। इसकी जगह छात्रों को पास होने या अपने अंक सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा का अवसर दिया गया है।
स्कूल से प्राप्त होगी ओरिजनल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट से केवल प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट उन्हें अपने स्कूल से प्राप्त होगी, जो आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के एक-दो सप्ताह बाद उपलब्ध कराई जाती है। बता दें कि साल 2026 में एमपी बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा और नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76.01 प्रतिशत दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


