MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, mpresults.nic.in पर करें चेक
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर रोल नंबर के जरिए सीधे चेक कर सकते हैं।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका लाखों बच्चों को बेसब्री से इंतजार था। आज 15 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं क्लास के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि खुद राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन नतीजों का ऐलान करेंगे। एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजों की पल पल की अपडेट के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
सुबह के ठीक 11 बजते ही नतीजों का पिटारा खुल जाएगा। मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। यहीं से सीएम मोहन यादव बटन दबाकर रिजल्ट जारी करेंगे। जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक ऐलान होगा, उसके फौरन बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि रिजल्ट चेक कैसे करें? घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस अपने पास अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लीजिए। आपको मुख्य रूप से दो चीजों की जरूरत पड़ेगी पहला आपका रोल नंबर (Roll Number) और दूसरा आपका एप्लिकेशन नंबर (Application Number)। इन दोनों के बिना आप अपना स्कोरकार्ड नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या फिर mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा। कई बार ऐसा होता है कि एक साथ लाखों बच्चे वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो जाता है। अगर ऐसा हो, तो थोड़ा सब्र रखें और पेज को रिफ्रेश करते रहें।
चलिए आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि रिजल्ट देखने का पूरा तरीका क्या है:
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
2. इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
3. जैसे ही होमपेज खुलेगा, वहां 'Exam Results' का एक सेक्शन नजर आएगा।
4. इस सेक्शन में 'MP Board 10th Result 2026' का लिंक चमक रहा होगा, उस पर क्लिक कर दें।
5. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालना है।
6. डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' का बटन दबाएं।
7. बस, इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
आजकल तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है। अगर वेबसाइट नहीं चल रही है, तो आप अपने मोबाइल ऐप पर भी आसानी से नतीजे देख सकते हैं। एमपी बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए MPBSE Mobile App और MP Mobile App की सुविधा दी है। इतना ही नहीं, आप अपना स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट भारत सरकार के 'डिजिलॉकर' (DigiLocker) से भी निकाल सकते हैं। इसके लिए बस digilocker.gov.in पर जाकर अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपने बोर्ड का नाम चुनें, रोल नंबर डालें और अपनी मार्कशीट पलक झपकते हासिल करें।
जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट
नतीजों के साथ-साथ आज एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा जिला पढ़ाई के मामले में नंबर वन बनता है और कौन से होनहार छात्र पूरे राज्य में अपनी कामयाबी का परचम लहराते हैं।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, छात्रों का इंतजार खत्म
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज कर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, ऐसे में अन्य तरीकों से भी आप आपना रिजल्ट देख सकते हैं।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: बीते साल रहा टॉप-5 में बेटियों का दबदबा, 8 छात्राओं ने बनाई जगह
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के पिछले साल के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। टॉप-5 सूची में कुल 8 बेटियों ने अपनी जगह बनाई, जबकि इस सूची में 3 छात्र भी शामिल रहे। इन आंकड़ों से साफ है कि बीते वर्ष भी लड़कियों ने संख्या और प्रदर्शन दोनों में बढ़त बनाई थी, जो उनकी लगातार बेहतर होती शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने में कुछ मिनट शेष, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार 10वीं परीक्षा के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए जाएंगे, जिसमें कई अहम जानकारियां भी साझा की जाएंगी। रिजल्ट घोषित करते समय परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या, राज्य का कुल पास प्रतिशत, लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन की तुलना, जिला-वार नतीजे और टॉपर्स की सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही कम्पार्टमेंट परीक्षा, स्क्रूटनी और पुनः जांच प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट भी इसी दौरान दी जाएंगी, जिससे छात्रों को आगे की प्रक्रिया समझने में आसानी होगी।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे मिनटों में चेक करें अपना परिणाम
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 11 बजे के बाद संबंधित वेबसाइट के लिंक पर जाएं और MP Board 10th Result 2026 के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या सावधानी से दर्ज करें और सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो बिना किसी रुकावट के रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण भी कर सकते हैं, ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत एक्सेस मिल सके।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने से पहले ये क्रेडेंशियल रखें तैयार
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की जरूरत होगी। परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे, इसलिए जरूरी है कि सभी जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं पास करने के बाद आगे की तैयारी के जरूरी स्टेप्स
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सबसे पहले अपना रिजल्ट आने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट निकाल लें, क्योंकि जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक यही दस्तावेज एडमिशन के लिए मान्य होता है। इसके साथ ही जिन छात्रों के 75% से अधिक अंक आए हैं, वे मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी न हो और प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: MP बोर्ड 10वीं में फेल-पास सभी को मिलेगा दूसरा मौका
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, क्योंकि बोर्ड 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यह रिजल्ट जहां छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा वहीं इस बार एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब छात्रों को सुधार के लिए पूरे साल इंतजार नहीं करना होगा। इसी के तहत मई 2026 में ही दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे फेल होने वाले या कम अंक पाने वाले छात्रों को तुरंत दूसरा मौका मिल सके। रिजल्ट जारी होते ही दूसरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसमें आवेदन के लिए केवल सात दिन का समय मिलेगा। फेल हुए छात्रों के लिए संबंधित विषयों में दोबारा परीक्षा देना अनिवार्य होगा, जबकि पास छात्र अपने अंक सुधारने के लिए स्वेच्छा से इसमें शामिल हो सकते हैं। बोर्ड के तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी, जबकि छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा ताकि जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: 2025 में कैसा रहा पासिंग प्रतिशत
MP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल यानी 2025 में एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 4,08,884 लड़कों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,05,685 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 2,96,944 विद्यार्थी पास हुए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 73.21% दर्ज किया गया था। छात्र इस साल भी बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर सकते हैं, ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत जानकारी मिल सके।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: 11 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
शिक्षा से रोशन भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम
— School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2026
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एपपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज 11 बजे होगा जारी, मुख्यमंत्री निवास से होगी घोषणा
MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार से आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। साथ ही, बिना किसी तकनीकी दिक्कत के रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को पहले से पंजीकरण करने की सुविधा भी दी गई है, ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत एक्सेस मिल सके।
MP Board 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी, ऐसे करें चेक
MP Board 10th Result 2026 LIVE: MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट में कई जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। इसमें प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे अहम विवरण दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट पर दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें, क्योंकि इसी के आधार पर उनकी मूल मार्कशीट तैयार की जाएगी। इसके अलावा, बिना किसी रुकावट के रिजल्ट देखने के लिए छात्र पहले से पंजीकरण भी कर सकते हैं, जिससे परिणाम जारी होते ही तुरंत एक्सेस मिल सके।