MP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

Apr 14, 2026 11:22 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। 

MP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

MPBSE 10th 12th Result 2026, mpbse.nic.in: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब पूरी तरह खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर करें अभी रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र बहुत ही आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट पा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अभी https://www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर अपना रजिस्ट्रेशन करा होगा। इसके लिए छात्रों को बस अपनी डिटेल्स भरनी होगी, जिसके बाद वे आसानी से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इस नई व्यवस्था से रिजल्ट के समय वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक के बावजूद छात्र बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकेंगे।

MP Board 10th Result 2026 Direct Link: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

MP Board 12th Result 2026 Direct Link: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

सेकेंड चांस एग्जाम का मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया गया था। तो वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक बोर्ड की ओर से किया गया था।

एमपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पास होने के लिए हर पेपर में इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करना जरूरी होता है। यदि कोई विद्यार्थी दो से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी नंबर लाने में असफल रहता है, तो उसे परीक्षा में फेल माना जाता है।

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा-

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 6 मई 2025 को घोषित किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का पासिंग पसेंटेज 76.22 % था वहीं 12वीं का ओवरऑल पासिंग पसेंटेज 74.48% दर्ज किया गया था।

MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।