MP Board 5th, 8th Result 2026 : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट आज rskmp.in पर होगा जारी, Direct Link

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम आज 25 मार्च 2026 को सुबह 11.30 बजे घोषित किया जाएगा।

MP Board 5th, 8th Result 2026 : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट आज rskmp.in पर होगा जारी, Direct Link

MP Board 5th 8th Result 2026 date, time : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 आज बुधवार 25 मार्च को घोषित होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश आज सुबह 11.30 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित करेगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल का लिंक भी क्यूआर कोड से उपलब्ध कराई गई है।

MP 5th 8th Result 2026 Direct Link : यहां देखें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

MP Class 5 Result, MP Class 8 Result 2026: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

1- ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।

2- यहां होम पेज पर दिख रहे लिंक 'रिजल्ट्स 2026' पर क्लिक करें।

3- अब MP Board 5th Result 2026 या MP Board 8th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4- अब नया पेज खुलेगा जिसे में छात्र अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ आदि की सूचना भरकर सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा।

बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी 5वीं 8वीं परीक्षा

प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह 20 से 28 फरवरी 2026 के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए

प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

ऑटोमैटिक प्रमोशन मिलेगा या नहीं

बोर्ड के नियमों के अनुसार इस बार भी किसी को ऑटोमैटिक प्रमोशन नहीं मिलेगा। अगली कक्षा में जाने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो छात्र न्यूनतम अंक भी नहीं ला पाएंगे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।

पिछले साल यानी 2025 में कैसा रहा था कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम

कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 7 लाख 56 हजार 967 परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें 6 लाख 23 हजार 370 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 8वीं की परीक्षा में 3 लाख 66 हजार 572 छात्र शामिल थे, जिनमें 2 लाख 94 हजार 160 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 80.25 प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख 90 हजार 395 छात्राएं शामिल थीं, जिनमें 3लाख 29 हजार 210 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 84.33 प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं की परीक्षा में इंदौर संभाग का उत्तीर्ण प्रतिशत सर्वाधिक रहा, यहां 88.77 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

बीते वर्ष यानी 2025 में कैसा रहा था कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम

कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 8 लाख 26 हजार 824 परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें 7लाख 44 हजार 247 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 5वीं की परीक्षा में 4 लाख 4 हजार 92 छात्र शामिल थे, जिनमें 3लाख 60 हजार 784 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 5वीं में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 89.28 प्रतिशत रहा। कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 4 लाख 22 हजार 732 छात्राएं शामिल थीं, जिनमें 3लाख 83हजार 463 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। कक्षा 5वीं में उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 90.71 प्रतिशत रहा। कक्षा 5वीं की परीक्षा में शहडोल संभाग का उत्तीर्ण प्रतिशत सर्वाधिक रहा, यहां 94.11 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।