कारपेंटर पिता की उंगली कटी, मां स्कूल में लगाती है झाड़ू पोछा, झुग्गी में रहने वाली चांदनी बनी एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर
झुग्गी बस्ती इलाके में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक लाकर पूरे स्टेट में टॉप किया है। वह कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर तो हैं ही, लेकिन उनके नंबर बाकी सभी संकायों के टॉपर्स से भी अधिक हैं।

भोपाल की चांदनी ने साबित कर दिया है कि आपको सामने भले ही बड़ी से बड़ी परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो जाए, अगर आपमें जज्बा और दृढ़ निश्चय है तो कोई भी बाधा आपको कामयाबी पाने से नहीं रोक सकती। एक झुग्गी बस्ती इलाके में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक लाकर पूरे स्टेट में टॉप किया है। वह कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर तो हैं ही, लेकिन उनके नंबर बाकी सभी संकायों के टॉपर्स से भी अधिक हैं।
दिवाली पर कट गई थी पिता की उंगली
चांदनी के पिता रामभुवन विश्वकर्मा पेशे से कारपेंटर हैं। पिछले साल दिवाली के आसपास एक आलमारी गिरने से उनके पिता की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। घाव में पस पड़ गया और लंबा इलाज चला। , जिसके कारण उनका काम पूरी तरह बंद हो गया था। परिवार का गुजारा चल जाए, इसके लिए उनकी मां एक स्कूल में सफाई समेत अन्य कामकाज करती है। मां सरकारी स्कूल में झाड़ू पोछा, बर्तन धोना और बच्चों को खान देना जैसे काम करती हैं।
पिता की कटी अंगुली और उसके बाद आई परेशानियों के पहाड़ ने चांदनी के भीतर मेहनत करने का जज्बा पैदा किया।
कहां से पढ़ाई
चांदनी ने अपनी पढ़ाई आरटीई (RTE) के तहत गुरुदेव शिक्षा केंद्र उमावि नीलबड़ से पूरी की है। उनके पिता का कहना है कि बेटी ने जैसा कहा वे वैसा ही करते गए; उन्हें तो यह अंदाजा भी नहीं था कि वह कितनी पढ़ाई कर रही है।
सफलता पर क्या बोली चांदनी
उन्होंने कहा, 'पहले दिन से ही मेहनत कर रही थी। दिन का टारगेट बनाती थी। उसे पूरा करने के लिए चाहे कितने भी घंटे लगे। औसतन 6 से 8 घंटे हर दिन पढ़ती थी। कॉमर्स विद मैथ्स था। मैथ्स वीक थी। मैथ्स में संघर्ष करती थी। अकाउंट्स पसंदीदा विषय रहा। वल्लभभवन के पास भीमनगर में रहती है। झुग्गी बस्ती इलाका का है। घर से पहले ऑटो से डीपो चौराहा तक आती थी। डीपो चौराहा से स्कूल बस लेने आती थी।'
सेना में जाना चाहती है चांदनी
चांदनी अब सेना में अफसर बनना चाहती हैं और इसके लिए वह एनडीए (NDA) की तैयारी कर रही हैं।
विषम परिस्थितियों के बावजूद चांदनी ने अपनी लगन से न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजों में भोपाल का गौरव भी बढ़ाया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


