MP Board 12th Result 2026 out : 12वीं के बाद कैसे मिलेगी नौकरी, ये हैं सरकारी और प्राइवेट के बेस्ट करियर ऑप्शन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MPBSE MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश में 12वीं पास करने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करें और किस फील्ड में करियर बनाएं। आज हम 12वीं पास छात्रों के लिए करियर के कुछ बेस्ट विकल्प लेकर आए हैं।

MP Board 12th Result 2026 out : 12वीं के बाद कैसे मिलेगी नौकरी, ये हैं सरकारी और प्राइवेट के बेस्ट करियर ऑप्शन

MP Board Result 2026 (OUT), MPBSE Class 12th Sarkari Result 2026 result.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश में 12वीं पास करने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करें और किस फील्ड में करियर बनाएं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 यहां देखें। सही कोर्स चुनना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यही आपके भविष्य की दिशा तय करता है। कुछ छात्र आगे पढ़ाई जारी रखते हैं, जबकि कई छात्र नौकरी की तलाश शुरू कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि आज के समय में 12वीं पास करने के बाद करियर के कई विकल्प मौजूद हैं। यह विकल्प सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में मौजूद है। आप अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। MP Board 10th 12th Result 2026 OUT Live Updates

साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास स्टूडेंट्स के पास इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च और टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड में जाने के अवसर होते हैं। इसी तरह कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास भी कई अच्छे करियर विकल्प हैं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी, बैंकिंग और फाइनेंस जैसे फील्ड में संभावनाएं तलाश सकते हैं। इसके अलावा बीबीए और एमबीए करके मैनेजमेंट में भी जा सकते हैं। आर्ट्स स्टूडेंट्स के पास भी साइंस और आर्ट्स के मुकाबले कम विकल्प नहीं हैं ये स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज, जर्नलिज्म, लॉ, डिजाइनिंग समेत तमाम फील्ड में करियर बना सकते हैं। ऐसे में आज हम 12वीं पास छात्रों के लिए करियर के कुछ बेस्ट विकल्प लेकर आए हैं।

12वीं के बाद सरकारी नौकरियां

12वीं के बाद कई सरकारी नौकरियां मिलती हैं। रक्षा, पुलिस, रेलवे समेत तमाम विभागों में इंटरमीडिएट पास के लिए भर्तियां निकलती हैं। आइए जानते हैं-

भारतीय सेनाओं में नौकरियां

यूपीएससी एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) एग्जाम

इंडियन नेवी (SSR/AA)

इंडियन एयरफोर्स (अग्निवीर और ऑफिसर्स भर्ती)

पुलिस विभाग में नौकरियां (मध्य प्रदेश)

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती रेलवे

रेलवे में नौकरियां

12वीं पास के लिए रेलवे में वैकेंसी इस प्रकार हैं-

आरआरबी ग्रुप डी

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल (क्लर्क और टाइपिस्ट)

SSC Jobs (केंद्र सरकार में नौकरियां)

12वीं पास के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भी हर साल बंपर भर्तियां निकलती हैं ये भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग (SSC) निकालता है। जैसे-

लोअर डिवीजन क्लर्क

डीईओ (डेटा एंट्री ऑपरेटर)

पोस्टल असिस्टेंट

12वीं के बाद अन्य सरकारी नौकरियां

फॉरेस्ट गार्ड

आंगनवाड़ी वर्कर (महिलाओं के लिए)

स्टेनोग्राफर/क्लर्क

12वीं के बाद क्या करें

अगर आपने 12वीं (PCM) से पास किया है-

इंजीनियरिंग (BE/BTech)

डिफेंस (NDA)

कॉमर्शियल पायलट (एविएशन)

बीएससी (फिजिक्स, मैथ्स, IT)

अगर आपने PCB (बायोलॉजी) से पास किया है

मेडिकल फील्ड (MBBS/BDS/BAMS/ BHMS/मेडिकल डिप्लोमा आदि)

फार्मेसी (बी फार्मा)

बीएससी नर्सिंग

बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी)/बायोटेक

अगर आपने कॉमर्स से 12वीं पास किया है-

CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट)

बीकॉम

बीबीए/एमबीए इंटीग्रेटेड

बैंकिंग और फाइनेंस

कंपनी सेक्रेटरी

डिजिटल मार्केटिंग/ई-कॉमर्स

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।