MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? ऐसे चेक कर सकेंगे रोल नंबर से अपना स्कोरकार्ड
MPBSE MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन कार्य की स्पीड को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि नतीजे अप्रैल मध्य तक जारी कर दिए जाएंगे।
इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 9.53 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जो अब बड़ी बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
यहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट इन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा:
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
इसके अलावा, छात्र livehindustan.com पर भी सबसे पहले अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 लिंक (MP Board HSC Result 2026) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2026 विंडो पर ले जाएगा।
- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।
असफल छात्रों का साल नहीं होगा खराब
एमपी बोर्ड ने इस बार छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। यदि कोई छात्र 10वीं की मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसका साल खराब नहीं होगा। बोर्ड ऐसे छात्रों को 'सेकेंड चांस' यानी दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका देगा। यह परीक्षा संभवतः जून में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि विद्यार्थी चाहे जितने भी विषयों में फेल हुआ हो, वह इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेगा। जो छात्र पास हो चुके हैं लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी अपनी श्रेणी सुधारने के लिए इस परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।
मार्कशीट को लेकर महत्वपूर्ण नियम
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 'सेकेंड चांस' परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। जब तक दूसरी परीक्षा की ओरिजनल मार्कशीट जारी नहीं होती, तब तक छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपनी प्रमाणित डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई या 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने में कोई बाधा नहीं आएगी।
मुख्य परिणाम जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा 'सेकेंड चांस' परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि छात्रों के बीच से परीक्षा के डर को खत्म किया जाए और उन्हें अपनी प्रतिभा सुधारने का एक और अवसर दिया जाए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


