MP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2026 : मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर हलचल तेज हो गई है । mpbse.nic.in पर नतीजे कैसे चेक करें, टॉपर्स के ईनाम और डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी के लिए ताजा लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

MP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

mp board 10th 12th result 2026 live updates direct link kab aayega mp board 10th 12th ka result kaise karne check

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

MP Board 10th, 12th Result 2026 : मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की धड़कनें इस वक्त तेज हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) बहुत जल्द 10वीं और 12वीं के नतीजों का पिटारा खोलने वाला है। साल भर की मेहनत, रात-रात भर जागकर की गई पढ़ाई और एग्जाम हॉल की वो घबराहट के बाद अब इन सब का फल मिलने का वक्त आ गया है। भोपाल मुख्यालय में रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और किसी भी वक्त बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया जा सकता है। खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड के गरियारों से छन कर आ रही खबरों के मुताबिक, नतीजे इस हफ्ते कभी भी जारी किए जा सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

नतीजों का डायरेक्ट लिंक और लाइव हिन्दुस्तान पर रजिस्ट्रेशन

एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होते ही एक साथ लाखों बच्चे वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में कई बार साइट क्रैश हो जाती है या धीमी चलने लगती है। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर लिंक एक्टिव होगा। अगर आप बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बस अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रिजल्ट आते ही सीधे आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षाफल आ जाएगा।

टॉपर्स की तो लगेगी लॉटरी

मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है। शानदार नंबरों से पास होने वाले और टॉप करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल इनाम में दी जाएगी। इस योजना को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सरकार ने इस शानदार पहल के लिए पर्याप्त पैसों का इंतजाम भी कर लिया है। यानी मेहनत आपकी और इनाम सरकार का!

MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

जैसे ही भोपाल से नतीजे जारी होने की घोषणा होगी आपको अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए बस कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र पर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in खोलें।

स्टेप 2: वेबसाइट का होमपेज खुलने पर आपको बीच में ही 'Exam Results' का लिंक नज़र आएगा, उस पर क्लिक कर दें।

स्टेप 3: अब आपके सामने दो अलग-अलग लिंक होंगे। 10वीं के छात्र 'High School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026' पर और 12वीं के छात्र 'Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) बिल्कुल सही-सही भरें और 'Submit' बटन दबा दें।

स्टेप 5: आपकी ऑनलाइन मार्कशीट आपकी आंखों के सामने होगी। इसमें अपने नंबर चेक करें और भविष्य के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके या प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : ऑनलाइन मिलेगी डिजिटल मार्कशीट, ऐसे करें इस्तेमाल

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ बोर्ड छात्रों के लिए डिजिटल मार्कशीट भी ऑनलाइन जारी करेगा। यह डिजिटल मार्कशीट अस्थायी दस्तावेज के रूप में मान्य होगी, जब तक कि छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त नहीं हो जाती। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से इसका उपयोग किया जा सके।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : फरवरी-मार्च में हुई परीक्षाएं, जल्द आएंगे नतीजे

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम इस साल बोर्ड द्वारा 13 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब कॉपियों का मूल्यांकन जारी है, ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर सबसे पहले देखें रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और result.mponline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : स्कोरकार्ड में क्या-क्या डिटेल्स होंगी शामिल

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के साथ बोर्ड द्वारा जारी स्कोरकार्ड में छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल प्रतिशत और ग्रेड जैसी अहम जानकारी दर्ज होगी। रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : पिछले साल ऐसा रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट ट्रेंड

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से पहले पिछले साल के नतीजों पर नजर डालें तो बोर्ड ने 6 मई 2025 को रिजल्ट घोषित किया था। उस साल 12वीं का पास प्रतिशत 74.48 फीसदी रहा, जबकि 10वीं में 76.22 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए थे। इन आंकड़ों से इस साल के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदें भी तय हो रही हैं।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : वेबसाइट स्लो पड़े तो DigiLocker पर भी करें चेक

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होते ही छात्र सिर्फ MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि DigiLocker के जरिए भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हर साल रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो या डाउन हो जाती है, ऐसे में DigiLocker एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है, जहां स्टूडेंट्स बिना परेशानी अपने रिजल्ट तक तुरंत पहुंच सकते हैं।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : पास होने के लिए कितने नंबर लाना है जरूरी?

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : कई छात्रों के मन में पासिंग मार्क्स को लेकर कंफ्यूजन रहता है। आपको साफ कर दें कि एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है। जो विषय प्रैक्टिकल वाले हैं (जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी), उनमें आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना होगा। अगर आपके किसी एक विषय में 33% से कम अंक आते हैं, तो आपको सप्लीमेंट्री का चांस मिलेगा।

Share

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : शिक्षा मंत्री कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान

MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE : बोर्ड ऑफिस से छनकर आ रही खबरों की मानें तो, बहुत जल्द राज्य के शिक्षा मंत्री एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं और 12वीं के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। शिक्षामंत्री अपने हाथों से स्टेट टॉपर्स, जिलेवार टॉपर्स और मेरिट लिस्ट की जानकारी मीडिया के सामने रखेंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरMP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट