MP Board Result 2026 : जानें कब आ सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, क्या कहता बीते सालों का ट्रेंड
MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 जल्द ही mpbse.nic.in पर घोषित होने वाले हैं। रिजल्ट जारी करने को लेकर क्या रहा बीते सालों का ट्रेंड।

MP Board Result 2026 : छात्रों की धड़कनें इन दिनों तेज हैं। इसकी वजह मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार है। अगर आपने भी इस साल एमपी बोर्ड के इम्तिहान दिए हैं तो यकीन मानिए ये खबर आपके लिए ही है। सालभर की मेहनत, रातों की नींदें कुर्बान करना और किताबों से माथापच्ची करने के बाद अब वक्त आ गया है जब आपकी इस जद्दोजहद का फल मिलने वाला है। कॉपियों की चेकिंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है और अब बस किसी भी वक्त नतीजे आने बाकी हैं। आइए विस्तार से जानते हैं एमपी बोर्ड परीक्षा को लेकर आ रही जानकारियों के बारे में...
नतीजों की तारीख का सस्पेंस
अमूमन बोर्ड की परीक्षाओं के बाद जो सबसे मुश्किल दौर होता है वो है नतीजों का इंतरजार। ताजा मिली खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) अप्रैल दूसरे या तीसरे हफ्ते के आस-पास 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अंदरखाने की खबर यही है कि तैयारियां अपने आखिरी मुकाम पर हैं। आपको बता दें कि इस साल 10वीं के इम्तिहान 13 फरवरी से 6 मार्च तक चले थे जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं।
क्या कहता है पिछले साल का ट्रेंड?
अगर हम गुजरे सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो एमपी बोर्ड अक्सर अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में रिजल्ट जारी करता रहा है। लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ अलग है। चुनावी सरगर्मियों और नए सेशन को ध्यान में रखते हुए इस बार मूल्यांकन का काम बड़ी तेजी से निपटाया गया है। हाल ही में 25 मार्च को ही 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी कर दिए गए जिसने ये साफ कर दिया है कि बोर्ड इस बार पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका
जैसे ही रिजल्ट का ऐलान होता है, अक्सर वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं। सर्वर डाउन होने से बच्चों की जान सांसत में आ जाती है। ऐसे में आपको घबराने की कतई जरूरत नहीं है। बस इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें और अपना रिजल्ट सबसे पहले पाएं।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in खोलें।
2. होमपेज पर जाते ही आपको 'MP Board 10th Result 2026' और 'MP Board 12th Result 2026' के चमकते हुए लिंक दिखाई देंगे। अपनी क्लास के हिसाब से उस पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) बड़ी सावधानी से भरें।
4. 'सबमिट' का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर हाजिर होगा।
5. इसे तुरंत डाउनलोड करना न भूलें और हो सके तो भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास महफूज़ रख लें।
DigiLocker और SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे नतीजे
कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट की स्पीड रुला देती है या साइट बुरी तरह हैंग हो जाती है। ऐसे मुश्किल वक्त के लिए एमपी बोर्ड ने प्लान बी भी तैयार रखा है। आप डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे अपने फोन पर मंगा सकते हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में इंटरनेट का नेटवर्क कमजोर रहता है, वहां के छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए बस बोर्ड द्वारा तय किए गए फॉर्मेट में एक मैसेज टाइप करके भेजना होगा, और चंद सेकंड्स में आपके नतीजे आपके फोन के इनबॉक्स में होंगे।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


