MP Board 10th, 12th Result 2025: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

Apr 12, 2025 04:58 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

  • MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा।

MP Board 10th, 12th Result 2025: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।

यूं चेक कर सकेंगे परिणाम

- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

- MP Board Secondary Result 2025" या "MP Board Senior Secondary Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024

2023 25 मई 2023 25 मई 2023

2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022

2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021

2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

इस साल भी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025 (MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025) अप्रैल माह में जारी किए जाने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष यानी 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( Madhya Pradesh Board Result ) एक ही दिन 24 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था।

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले थे। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में शाजापुर के जयन्त यादव ने 487 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिवनी के छपारा की सना अंजुम खान (500 में से 487 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स स्ट्रीम में विदिशा की मुस्कान दांगी (500 में से 493 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा (493 मार्क्स) हासिल कर टॉप किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।