MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है।
24 Apr 2025, 03:48:28 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में फेल विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होगा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: फेल विद्यार्थियों को रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का मौका मिलेगा। एमपी सरकार की रुक जाना नहीं योजना बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। जून में भी सफल नहीं हो सके तो दिसंबर में एक और मौका मिलता है।
24 Apr 2025, 03:48:17 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी देखा जा सकेगा। इस साल, राज्य में 17 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के समय अपना प्रवेश पत्र संभाल कर रखें।
24 Apr 2025, 02:29:06 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: 10वीं 12वीं से पहले आ चुका है एमपी 5वीं 8वीं रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है।
24 Apr 2025, 02:10:43 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मोबाइल से कैसे चेक करें
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। अपना कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलेगा। इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इन्हें डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
- इसके अलावा मोबाइल पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी उस पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
24 Apr 2025, 01:21:20 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम योजनाएं
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पास होने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए।
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की मेधावी बेटियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं -
गांव की बेटी योजना
प्रतिभा किरण योजना
24 Apr 2025, 12:57:43 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट कुछ दिनों में जारी होने वाला है। इन वेबसाइट्स के माध्यम से देखें रिजल्ट
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- livehindustan.com
24 Apr 2025, 12:24:33 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 लिंक (MP Board HSC Result 2024) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। 12वीं वाले HSSC लिंक पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2025 विंडो पर ले जाएगा।
- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।
24 Apr 2025, 12:13:58 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। यह उत्तीर्ण मानदंड कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है। mpresults.nic.in , mpbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा।
24 Apr 2025, 11:34:47 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: मार्च में खत्म हुईं एमपी बोर्ड परीक्षाएं
MPBSE MP Board Result 2025 Live: इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 और इंटर की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच होनी निर्धारित की गई। परीक्षा के नतीजे अप्रैल/मई 2025 में जारी होने की संभावना है।
24 Apr 2025, 10:43:36 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के बाद 10वीं 12वीं के जो छात्र अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।
24 Apr 2025, 10:10:14 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पिछले साल का एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट कैसा रहा था
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में शाजापुर के जयन्त यादव ने 487 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिवनी के छपारा की सना अंजुम खान (500 में से 487 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स स्ट्रीम में विदिशा की मुस्कान दांगी (500 में से 493 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा (493 मार्क्स) हासिल कर टॉप किया था।
24 Apr 2025, 10:09:32 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट कैसा रहा था
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले थे।
24 Apr 2025, 09:52:21 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड रिजल्ट कब आया था
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यानी 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( Madhya Pradesh Board Result ) एक ही दिन 24 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था।
24 Apr 2025, 09:16:29 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: कब कब आया एमपी बोर्ड रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।
बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट
2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024
2023 25 मई 2023 25 मई 2023
2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022
2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021
2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020
24 Apr 2025, 09:16:29 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: यूं चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड परिणाम
MPBSE MP Board Result 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
MP Board Secondary Result 2025" या "MP Board Senior Secondary Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।