Hindi News करियर MP Board Result 2022 : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board Result 2022 : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board Result 2022 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in व livehindustan.com पर जारी कर दिया गया है। नीचे दिए बॉक्स में रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

MP Board Result 2022 : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट
mp board result
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Fri, 29 Apr 2022 05:03 PM

MP Board Result 2022 Live Updates : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी  mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in व livehindustan.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( MPBSE 10th 12th Result 2022 ) livehindustan.com पर रोल नंबर डालकर देखा जा सकता है। 

 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022 - इस लिंक पर क्लिक कर डालें अपना रोल नंबर

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 - इस लिंक पर क्लिक कर डालें अपना रोल नंबर

दोपहर करीब 1 बजे यहां शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचेंगे। करीब 19 लाख परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा। मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।

Fri, 29 Apr 2022 04:51 PM

MP Board Result 2022 : एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों को मिलेगा लैपटॉप

MP Board Result 2022 :  मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप मिलते हैं। इसके लिए उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि लैपटॉप डायरेक्ट नहीं दिए जाते बल्कि लैपटॉप के लिए सरकार 25,000 रुपये देती है।

Fri, 29 Apr 2022 04:49 PM

MP Board 10th 12th Result 2022 : 15 दिनों के भीतर रीचेकिंग के लिए करें आवेदन

अगर कोई छात्र अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट है तो वह www.mpbse.mponline.gov.in या MP Online कियोस्क के जरिए 15 दिनों के भीतर यानी 13 मई तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। 

Fri, 29 Apr 2022 04:49 PM

MP Board 10th 12th Result 2022 : मार्कशीट में सुधार, रीचेकिंग व आंसरशीट की फोटोकॉपी

अगर किसी छात्र की मार्कशीट में कोई क्लेरिकल या टाइपिंग से जुड़ी गलती है तो वह उसे ठीक कराने के लिए तीन माह के भीतर आवेदन कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा के तीन महीने तक ये फ्री रहेगा। इसके बाद शुल्क देना होगा। 

Fri, 29 Apr 2022 04:22 PM

MP Board 12th Commerce Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

 

कॉमर्स ग्रुप के टॉप-5 टॉपर्स

पहला स्थान
खुशबू शिवहरे- 480
हर्षिता पांडे- 480 अंक
दूसरा स्थान  

श्रुति उपाध्याय- 479 अंक
कशिश बलेजा-479 अंक

तीसरा स्थान
नीलम थडानी-478 अंक

चौथा स्थान
शीतल वर्मा- 477 अंक
सिमरन मारन- 477 अंक
रमा गुर्जर- 477 अंक

पांचवा स्थान
चेतन चौधरी- 476 अंक

Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM

MP Board 10th 12th Result 2022 : 15 दिनों के भीतर आंसर-शीट की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए करें आवेदन

छात्र शुल्क देकर www.mpbse.mponline.gov.in या MP Online कियोस्क के जरिए अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी हासिल कर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। आवेदन मोबाइल ऐप MPBSE या MPMOBILE के जरिए किया जा सकता है।

Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM

MP Board Result 2022 : रुक जाना नहीं योजना से मिलेगा फेल छात्रों को पास होने का मौका

MP Board Result 2022 : शिवराज सरकार एमपी बोर्ड रिजल्ट में फेल हुए बच्चों को पास होने का एक और मौका देगी। शुक्रवार को घोषित एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम में करीब 4.75 लाख बच्चे फेल हुए हैं। इनमें 10वीं के करीब 3.50 लाख और 12वीं के करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स हैं। अब शिवराज सरकार रुक जाना नहीं ( Ruk Jana Nahi ) योजना के जरिए इन बच्चों को पास होने का एक और मौका देगी। रुक जाना नहीं योजना के तहत एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 में दो या दो से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों को जून माह में फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। 

 

 

Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM

MP Board 12th Commerce Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

 ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

पहला स्थान
प्रगति मित्तल- 494   अंक

दूसरा स्थान
लक्षदीप धाकड़- 491  अंक

तीसरा स्थान
वेदिका विश्वकर्मा- 490 अंक
आयुष तिवारी- 490  अंक

चौथा स्थान
अनुष्का फौजदार- 489 अंक

पांचवा स्थान
वेदांशी दुबे आत्मजा- 486 अंक

MP Board 12th Toppers Full List Pdf : 12वीं के टॉपरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM

MP Board 12th Arts Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

 ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

पहला स्थान
इशिता दुबे- 480   अंक

दूसरा स्थान
रोशिता सिंह-479  अंक
अनुजा दीक्षित- 479  अंक

तीसरा स्थान
सजल जैन- 478  अंक

चौथा स्थान
 मुस्कान साहू- 476  अंक

पांचवा स्थान
अंशिका तिवारी-473  अंक
दिव्यांशी पांडे- 473 अंक
राज रघुवंशी आत्मज-473 अंक

Fri, 29 Apr 2022 02:31 PM

MPBSE MP Board Result Live : 12वीं की मेरिट में हर स्ट्रीम में लड़कियां आगे

12वीं की मेरिट में किस स्ट्रीम में कितने स्टूडेंट्स
कला समूह - कुल 25
छात्र 5
छात्राएं 20

विज्ञान गणित समूह - कुल 56
छात्र 37
छात्राएं 19

वाणिज्य समूह - कुल 35
छात्र 6
छात्राएं 29

कृषि समूह - कुल 6
छात्र 2
छात्राएं 4

ललित कला और गृह विज्ञान - कुल 4
छात्र 0
छात्राएं 4

जीवविज्ञान समूह - कुल 27
छात्र - 10
छात्राएं 17

Fri, 29 Apr 2022 02:28 PM

MP Board Result 2022 : 10वीं-12वीं में 4.75 लाख बच्चे फेल

10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए हैं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08 प्रतिशत कम रहा।
 

Fri, 29 Apr 2022 02:09 PM

MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर की लिस्ट

MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 95 स्टूडेंट्स शामिल। टॉप-5 में 10 स्टूडेंट्स शामिल। यहां देखें टॉप-5 स्टूडेंट्स की सूची- 

MP Board 10th Toppers Full List Pdf : 10वीं के टॉपरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

mp board 10th topper
Fri, 29 Apr 2022 02:03 PM

MP Board 12th Result 2022 : जानें 12वीं का कैसा रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष 72.72 फीसदी नियमित परीक्षार्थी ,32.90 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा है। हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है। हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं।

Fri, 29 Apr 2022 02:01 PM

MP Board 10th Result 2022 : जानें 10वीं का कैसा रहा रिजल्ट

हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सर्वाधिक पास प्रतिशत जिला दमोह 83.80 %  और द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 % रहा है । इस वर्ष 59.54 % नियमित परीक्षार्थी, 19.49 % स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मेरिट लिस्ट में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

Fri, 29 Apr 2022 01:59 PM

MP Board 12th Result 2022 : 96751 परीक्षार्थियों की आई कंपार्टमेंट, 20 जून से होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

MP Board 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है। पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को ली जाएगी।

Fri, 29 Apr 2022 01:50 PM

MP Board 12th Result 2022: 12वीं के अलीराजपुर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

MP Board 12th Result 2022: 12वीं में अलीराजपुर जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। दमोह दूसरे स्थान पर रहा। अलीराजपुर में 93.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। अलीराजपुर में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 40.20 प्रतिशत रहा। दमोह में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 89.18 प्रतिशत रहा। 

Fri, 29 Apr 2022 01:49 PM

MP Board 10th Result 2022: 10वीं मे दमोह जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा

कक्षा दसवीं में दमोह जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर रहा। 10वीं में दमोह में 83.80 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। दमोह में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 45.76 फीसदी रहा।  अलीराजपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा। 

Fri, 29 Apr 2022 01:43 PM

MP Board 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड 12वीं में 72.72 प्रतिशत बच्चे पास

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा। लड़कों का रिजल्ट 69.94 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 75.64 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी अच्छा रहा।

Fri, 29 Apr 2022 01:37 PM

MP Board 12th Commerce Toppers: ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 1- खुशबू शिवहरे- मुरैना- 480 मार्क्स
रैंक 1- हर्षिता पांडे, खरगौन- 480 मार्क्स
रैंक 2- श्रुति उपाध्याय, उज्जैन- 479 मार्क्स
रैंक 2- दूसरा- कशिश बलेजा, इंदौर- 479 मार्क्स
रैंक 3- नीलम थडानी, बैरागढ़, भोपाल- 478 मार्क्स

Fri, 29 Apr 2022 01:35 PM

MP Board 10th 12th Result 2022: टॉपरों को रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बुलाया गया

कोविड महामारी की वजह से इस बार भी टॉपरों को एमपी बोर्ड की घोषणा के समय बोर्ड ऑफिस नहीं बुलाया गया। 

Fri, 29 Apr 2022 01:30 PM

MP Board 10th Toppers 2022

यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक - 1 - नैंसी दुबे- छतरपुर- 500 में 496 मार्क्स
रैंक 1 - सुचिता पांडे-सतना - 500 में 496 मार्क्स 
रैंक 2-  आयुष मिश्रा-रीवा- 500 में 495 मार्क्स 
रैंक 2- पार्थ नारायण शर्मा-कुरावर(राजगढ़)-  500 में 495 मार्क्स 
रैंक 3 - दिव्यांशी मिश्रा-नरसिंहपुर-  500 में 494 मार्क्स