Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Board 10th 12th Admit Card Link : MPBSE mp board class 10 and 12 admit card download mponline gov in
MPBSE MP Board 10th 12th Admit Card Link : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक

MPBSE MP Board 10th 12th Admit Card Link : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक

संक्षेप:

MPBSE MP Board 10th 12th Admit Card 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। mpbse.mponline.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।

Jan 17, 2026 10:40 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

MPBSE MP Board 10th 12th Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं नियमित छात्रों के लिए उनके स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच ली जाएंगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.53 लाख और 12वीं के 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Direct Link

MP Board 10th Time Table 2026 : एमपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

13 फरवरी- उर्दू

14 फरवरी - NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

17 फरवरी - अंग्रेजी

19 फरवरी - संस्कृत

20 फरवरी - मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी

24 फरवरी - गणित

27 फरवरी - विज्ञान

2 मार्च - सामाजिक विज्ञान

6 मार्च - हिंदी

MP Board 12th Time Table 2026: यहां देखें हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

13 फरवरी भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि

14 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज

16 फरवरी संस्कृत

17 फरवरी ड्राइंग एंड डिजाइन

18 फरवरी रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि

19 फरवरी मनोविज्ञान

20 फरवरी NSQF, शारीरिक शिक्षा

21 फरवरी कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी

23 फरवरी जीवविज्ञान

25 फरवरी गणित

26 फरवरी राजनीति शास्त्र

27 फरवरी इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस

2 मार्च समाज शास्त्र

3 मार्च भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि

6 मार्च - उर्दू, मराठी

7 मार्च - हिंदी

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। सामूहिक नकल पर पूरे केंद्र की परीक्षा निरस्त होगी। एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर 3 साल की जेल या 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

विभाग की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि, अगर कोई बाहरी या स्कूल से संबंधित व्यक्ति छात्रों की मदद करता है तो उसे भी 3 साल की जेल का प्रावधान है।

एग्जाम गाइडलाइंस

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कार्यक्रम में यदि शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित केंद्रों पर होंगी।

सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 8:30 बजे तक कक्ष में बैठना होगा।

प्रश्न पत्र वितरण समय- सुबह 8:50 बजे, उत्तर पुस्तिका वितरण- सुबह 8:55 बजे।

जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी सूचना संबंधित माध्यमों से दी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।