4 बार UPSC में मिली हार, 5वीं कोशिश में बनीं IPS; फिर KBC में जीते 1 करोड़
चार बार यूपीएससी में फेल होने के बाद पांचवें प्रयास में आईपीएस बनीं मोहिता शर्मा केबीसी में एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं। जानें उनकी प्रेरणादायक संघर्ष की कहानी।

कभी-कभी जिंदगी में हार की गिनती जितनी लंबी होती है जीत की मिठास उतनी ही गहरी हो जाती है। यही कहानी है हिमाचल प्रदेश की बेटी मोहिता शर्मा की जिन्होंने चार बार यूपीएससी की परीक्षा में मुंह की खाई, मगर हर बार टूटने के बजाय और मजबूत होकर उठीं। आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं। वे आईपीएस अफसर बन गईं और सिर्फ इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपना जलवा दिखाया और अमिताभ बच्चन के मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जीतने की उपलब्धि हासिल की।
कांगड़ा से दिल्ली तक का सफर
मोहिता शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुआ था, लेकिन बचपन बीतते-बीतते उनका परिवार दिल्ली आ बसा पिता मारुति कंपनी में नौकरी करते थे, जबकि मां घर संभालती थीं। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार, जहां मेहनत और अनुशासन ही जीवन का आधार था मोहिता ने द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की और फिर भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया इंजीनियरिंग की डिग्री हाथ में थी, मगर मन में कुछ बड़ा करने की जिद पल रही थी। अकेली संतान होने की वजह से परिवार को कई बार तानों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन मोहिता ने इन बातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा करने की ठान ली, जिससे एक दिन उनके माता-पिता को उन पर गर्व महसूस हो।
हार के बाद हार फिर भी डटी रहीं
ग्रेजुएशन पूरी करते ही मोहिता ने सिविल सेवा परीक्षा की राह पकड़ ली पहला प्रयास फेल, दूसरा भी नाकाम तीसरी और चौथी बार में भी किस्मत ने साथ नहीं दिया आम तौर पर इतनी असफलताओं के बाद ज्यादातर लोग हौसला खो बैठते हैं, लेकिन मोहिता की सोच अलग थी। हर असफलता से उन्होंने अपनी गलतियां समझीं और अगली तैयारी को और बेहतर बनाया। उनके लिए हर नाकाम कोशिश एक नया सबक बन गई शुरुआती दौर में सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से परीक्षा की बारीकियां समझने में भी उन्हें वक्त लगा, मगर धैर्य नहीं छोड़ा।
आखिरकार 2016 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में मोहिता ने अपने पांचवें और आखिरी प्रयास में 262वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की भूगोल उनका वैकल्पिक विषय था इस सफलता के साथ 2017 बैच की आईपीएस अफसर के रूप में उनका चयन हुआ और उन्हें जम्मू-कश्मीर (एजीएमयूटी) कैडर मिला तैयारी के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में भी काम किया था, जिसने उनके अनुभव को और पुख्ता बनाया।
केबीसी में एक करोड़ की जीत
आईपीएस बनने के बाद मोहिता की जिंदगी का एक और यादगार अध्याय तब लिखा गया, जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 में हिस्सा लिया अपने ज्ञान और सूझबूझ के दम पर वे इस शो में एक करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला आईपीएस अफसर बनीं बिग बी ने खुद स्टूडियो में बैठकर उनकी काबिलियत की जमकर तारीफ की थी। आज मोहिता शर्मा हजारों युवाओं के लिए मिसाल बनी हुई हैं उनकी कहानी यह साबित करती है कि रास्ते में चाहे कितनी भी बार ठोकर लगे, अगर इरादा पक्का हो तो मंजिल दूर नहीं रहती आज भी न जाने कितनी लड़कियां उनकी इस यात्रा से प्रेरणा लेकर अपने सपनों की ओर कदम बढ़ा रही हैं।


