MMMUT के स्टूडेंट को एक नहीं तीन कंपनियों से मिले बड़े पैकेज के जॉब ऑफर

Nov 08, 2024 06:42 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर, निज संवाददाता
share

MMMUT : एमएमएमयूटी के छात्र की प्रतिभा का लोहा देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने माना है। विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज तीन कंपनियों ने बड़े पैकेज पर छात्र को ऑफर दिया है। सत्यम चौरसिया को आईटी क्षेत्र की अमेरिका बेस कंपनी ‘क्विजिज’ ने 37 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।

MMMUT के स्टूडेंट को एक नहीं तीन कंपनियों से मिले बड़े पैकेज के जॉब ऑफर

एमएमएमयूटी के छात्र की प्रतिभा का लोहा देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने माना है। विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज तीन कंपनियों ने बड़े पैकेज पर छात्र को ऑफर दिया है। सत्यम चौरसिया को आईटी क्षेत्र की अमेरिका बेस कंपनी ‘क्विजिज’ ने 37 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग कंपनी ‘ड्रीम 11’ ने 34 लाख रुपये और ई कॉमर्स कंपनी ‘मीशो’ ने 25 लाख का पैकेज ऑफर किया है।

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि सत्यम चौरसिया ने इसी सत्र में कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सत्यम को ‘हयाती टेक्नोलॉजी’ में कैंपस प्लेसमेंट मिला था। इसके बाद वे अन्य कंपनियों में भी प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में तीनों कंपनियों से ऑफ कैंपस यह ऑफर मिले हैं।

सत्र 2023-24 में दूसरा सबसे बड़ा पैकेज सत्र 2023-24 में सबसे अधिक पैकेज सीएस की ही सोफिया सिंह को मिला था। सोफिया को सर्विस नाउ में 42 लाख का पैकेज ऑफर किया था। सीएस की ही छात्रा अदिति श्रीवास्तव को फ्लिपकार्ट में 32 लाख रुपये का पैकेज मिला था।

खलीलाबाद से हुई शुरुआती शिक्षा

सत्यम चौरसिया संत कबीर नगर जिले के मगहर के बयारा गांव के निवासी हैं। उनके पिता महादेवी प्रसाद उर्फ कृष्ण मोहन दिल्ली में एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर हैं। माता आशा चौरसिया वर्ष 2016 तक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका रही हैं अब गृहिणी हैं। प्राथमिक शिक्षका पं. श्रीधन मिश्र इंटर कॉलेज से की खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से 10वीं और सीबी मिश्र इंटर कॉलेज, खलीलाबाद से इंटरमीडिएट करने के बाद बीटेक में प्रवेश लिया था।

हमारे छात्र सत्यम चौरसिया ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए बधाई। यहां के छात्र देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं, यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा