MMMUT : BTech में दाखिले का दूसरा सीट अलॉटमेंट जारी, JEE Main में 120848 रैंक वाले को एडमिशन
एमएमएमयूटी गोरखपुर ने बीटेक प्रथम वर्ष प्रवेश सत्र 2026-27 की काउंसिलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के लिए होम स्टेट और दूसरे स्टेट श्रेणी की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

एमएमएमयूटी गोरखपुर ने बीटेक प्रथम वर्ष प्रवेश सत्र 2026-27 की काउंसिलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के लिए होम स्टेट और दूसरे स्टेट श्रेणी की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। विवि के बीटेक प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में सीट मिली है, उन्हें 10 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी स्वीकृति दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी अपनी स्थिति के अनुसार सीट को अंतिम रूप दे सकते हैं या बेहतर विकल्प की उम्मीद में अगले चरण के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। बताया कि जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद की पहली शाखा आवंटित हुई है, उनके लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर सीट की पुष्टि करना अनिवार्य है।
कटऑफ सूची
होम स्टेट श्रेणी में कंप्यूटर साइंस की कटऑफ 63,263 से 72,384 रैंक, सूचना प्रौद्योगिकी की 73,084 से 77,645, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की 80,704 से 87,822 तथा ईसीई (आईओटी) की 84,305 से 92,277 रैंक रही। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की कटऑफ 90,668 से 99,657, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 1,00,612 से 1,10,570, सिविल इंजीनियरिंग की 1,09,931 से 1,19,249 तथा सिविल शाखा की 1,12,048 से 1,20,848 रैंक के बीच दर्ज की गई। विवि प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
डीडीयू में 361 अभ्यर्थियों ने दी एमएड प्रवेश परीक्षा
गोरखपुर। डीडीयू की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा मंगलवार को हुई। एमएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 418 अभ्यर्थियों में से 361 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 57 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 86.36 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रथम प्रश्नपत्र सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हुआ, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र तीन से पांच बजे के बीच हुआ।
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में होगी 84 विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति
डीडीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) पाठ्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ (सब्जेक्ट एक्सपर्ट) के रूप में प्रति व्याख्यान के आधार पर नियुक्ति करेगा। इसके लिए विवि ने अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय विभिन्न संस्थानों एवं विभागों में कुल 84 विषय विशेषज्ञों का चयन करेगा। इसके लिए 13 जुलाई से 17 जुलाई तक वॉक-इन इंटरव्यू होगा।
विवि प्रशासन के मुताबिक, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 12, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 10, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 5, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन सहित विषयों में नियुक्तियां होंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंसेज में 10, बीए एलएलबी में 5, जनसंचार एवं पत्रकारिता में 4, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 2 तथा ललित कला एवं संगीत विभाग में 2 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


