MMMUT: एमएमएमयूटी में बी.टेक की पहली कटऑफ लिस्ट जारी, 1189 सीटों पर होगा एडमिशन

Jun 30, 2025 08:03 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MMMUT BTech Admission: मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) की ओर से बी.टेक एडमिशन 2025 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। 1089 सीटों पर एडमिशन के लिए कुल 4039 आवेदन किए गए थे।

MMMUT: एमएमएमयूटी में बी.टेक की पहली कटऑफ लिस्ट जारी, 1189 सीटों पर होगा एडमिशन

MMMUT BTech Admission 2025: मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) की ओर से बी.टेक एडमिशन 2025 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। 1089 सीटों पर एडमिशन के लिए कुल 4039 आवेदन किए गए थे। इनमें से केवल 285 अभ्यर्थियों को ही उनकी फर्स्ट चाॅइस के अनुसार सीट आवंटित की गई है। वहीं, 659 उम्मीदवारों को टॉप 3 चाॅइस में से एक कोर्स में एडमिशन के लिए सीटें मिली हैं।

1189 सीटों में से होम स्टेट के लिए 1086 सीटें और अन्य राज्यों के लिए 103 सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से करीब 3700 और अन्य राज्यों से करीब 339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की 255 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) की 180 सीटें और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) की 120 सीटें, सिविल इंजीनियरिंग की 120 सीटें और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) की 120 सीटें उपलब्ध हैं।

सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने पॉपुलर बी.टेक ब्रांच कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए अप्लाई किया था। अन्य राज्यों से भी जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है उनकी पहली पसंद भी कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ही है। सीएस ब्रांच 18091 जेईई मेन रैंक पर ओपन हुआ है और 62179 जेईई मेन रैंक पर बंद हुआ है। अन्य राज्यों के छात्रों की कटऑफ लिस्ट में रैंक ओपन 40229 पर हुई और 66331 पर बंद हुई है।

मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) में पहली कटऑफ लिस्ट के बाद छात्रों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 तक चलेगी। कुल 285 छात्रों को उनकी पहली पसंद के कोर्स में सीट आवंटित की गई है। वहीं, 225 छात्रों को उनकी दूसरी पसंद, 149 छात्रों को उनकी तीसरी पसंद, 95 छात्रों को उनकी चौथी पसंद, 109 छात्रों को उनकी पांचवी पसंद, 148 छात्रों को उनकी छठी पसंद, 54 छात्रों को उनकी सातवीं पसंद और 25 छात्रों को उनकी आठवीं पसंद के अनुसार सीट आवंटित की गई है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।