Viral Video: पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स
Meta Software Engineer Quits Job: मेटा कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एल्विन टैन ने कॉर्पोरेट लाइफ से बोर होकर 3 गुना ज्यादा सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। अब वह सिंगापुर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर एक नूडल्स स्टॉल चला रहे हैं।

Meta Engineer Quits Job to Sell Noodles: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी 'मेटा' (Meta) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी पाना हर आईटी छात्र और युवा का सपना होता है। भारी-भरकम पैकेज, लग्जरी लाइफस्टाइल और रुतबा—सब कुछ इस नौकरी के साथ मिलता है। लेकिन सिंगापुर के रहने वाले एक टेक इंजीनियर एल्विन टैन ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एल्विन ने मेटा कंपनी की अपनी शानदार और आलीशान नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह वहां ‘बोर’ हो चुके थे। अब वह अपनी ड्रीम जॉब छोड़ सड़क किनारे एक छोटे से स्टॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर नूडल्स बेच रहे हैं।
मेटा के ऑफिस से सड़क किनारे लगी नूडल्स दुकान तक का सफर
सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर लुइसा टे द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के बाद एल्विन टैन की यह अनोखी कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। एल्विन सिंगापुर के गिलांग इलाके में एक छोटे से हॉकर सेंटर में ‘उमामी बॉम्ब’ नाम से अपना स्टॉल चलाते हैं, जहां वह दक्षिण-पूर्व एशिया का मशहूर नूडल खाना 'होकिएन मी' (Hokkien Mee) बेचते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मेटा जैसी बड़ी कंपनी क्यों छोड़ी, तो उनका जवाब बेहद सीधा था, "क्योंकि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बहुत बोरिंग है।" उन्होंने बताया कि बड़ी कंपनियों में अक्सर छंटनी चलती रहती है और उनकी खुद की टीम को कई बार बनाया गया था। उन्होंने कहा, “मेटा में जाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं, तो आप सोचने लगते हैं कि जिंदगी में करने के लिए और क्या-क्या चीजें हैं।”
3 गुना कम कमाई, फिर भी चेहरे पर है मुस्कान
सैलरी के अंतर पर बात करते हुए एल्विन मुस्कुराकर कहते हैं कि दोनों काम की कमाई में कोई तुलना ही नहीं है। मेटा में उन्हें अभी के काम से आसानी से 2 से 3 गुना ज्यादा सैलरी मिलती थी। कम कमाई के कारण अब उन्हें अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा डाउनग्रेड करना पड़ा है। वह बाहर खाने के बजाय घर पर खुद खाना बनाकर पैसे बचाते हैं। क्योंकि उनका बजट किसी बाहरी कर्मचारी को रखने की इजाजत नहीं देता, इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर खुद स्टॉल संभालते हैं। एल्विन अपनी इस यात्रा में हर मोड़ पर साथ देने के लिए अपनी पार्टनर का शुक्रिया अदा करते हैं।
लोगों ने कहा '3 महीने में बंद होगी दुकान
शुरुआत में एल्विन के माता-पिता को उनके इस फैसले पर थोड़ा संदेह था। उन्होंने कहा था, "तुम जिंदगी भर एसी (AC) कमरों में बैठे रहे हो, क्या तुम हॉकर सेंटर की इस गर्मी और भट्टी को झेल पाओगे?" लोगों ने तो यहां तक कयास लगाए थे कि वह 3 महीने में दुकान बंद कर देंगे, लेकिन आज उन्हें शारीरिक मेहनत और माता-पिता का शकनूडल्स बेचते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस काम की वजह से उनकी सोशल लाइफ प्रभावित हुई है और दोस्तों-परिवार के लिए समय कम बचता है, लेकिन उन्हें अपने इस हुनर से गहरा लगाव है।
एल्विन छात्रों और युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं, "अपने पैशन जुनून के लिए इतनी आसानी से हार मत मानो। जिंदगी में हमेशा नए दरवाजे खुलते हैं। अगर कभी यह काम नहीं भी चला, तो मैं कुछ और कर लूंगा।"
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


